1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. MS Dhoni Net Worth : रिटायर होने के बाद भी करोड़ो में खेल रहे हैं धोनी, सालाना कमाई जानकर जाएंगे दंग

MS Dhoni Net Worth : रिटायर होने के बाद भी करोड़ो में खेल रहे हैं धोनी, सालाना कमाई जानकर जाएंगे दंग

भारत के महान कप्तानों में से एक, पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए करीब 3 साल हो गए हैं, लेकिन दुनियाभर में अब भी धोनी की दीवानगी (Dhoni's craze) वैसी ही कायम है।

By Abhimanyu 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के महान कप्तानों में से एक, पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए करीब 3 साल हो गए हैं, लेकिन दुनियाभर में अब भी धोनी की दीवानगी (Dhoni’s craze) वैसी ही कायम है। शायद कोई ही ऐसा देश होगा जहां धोनी के फैंस न हो। उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आईपीएल 2023 से पहले धोनी के मैच प्रैक्टिस (Match Practice) के दौरान हजारों की संख्या में लोग स्टेडियम में जुट गए थे।

पढ़ें :- आईपीएल 2024 के सबसे महंगे कप्तान हैं पैट कमिन्स, जानें बाकी टीमों के कप्तानी की फीस

दरअसल, धोनी (Dhoni) को एक ऐसे कप्तान के रूप में जाना जाता रहा है जो विकेट के पीछे से हारी बाजी को जीत में बदल देते था। भारत के लिए कप्तानी करते हुए धोनी ने टीम इंडिया (Team India) को आईसीसी (ICC) के तीनों बड़े खिताब टी20 विश्व कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जितवाए। इसके अलावा धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल में रिकॉर्ड 5 बार चैंपियन बनाया, जबकि 2 बार चैंपियंस लीग का खिताब भी दिलाया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी धोनी की ब्रांड वेल्यू आज भी पहले की तरह बरकरार है। वह आज भी करोड़ो में कमाई कर रहे हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक रांची से संबंध रखने वाले धोनी की नेटवर्थ (Dhoni’s net worth) 1070 करोड़ हैं। वह एक महीने में लगभग 4 करोड़ और साल में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं। उनकी आईपीएल सैलरी (IPL salary) 12 करोड़ है। धोनी ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास (retired) ले लिया हो लेकिन वह अभी अभी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हैं। वह आईपीएल 2024 में भी खेलते हुए नजर आएंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2023 के लिए उन्हें 12 करोड़ में रिटेन किया था।

41 साल के धोनी रांची में रहते हैं। रांची में धोनी का एक आलीशान बंगला है। इसके अलावा मुंबई और देहरादून में भी धोनी का एक-एक बंगला है। उन्होंने देहरादून में साल 2011 में 17 करोड़ से ज्यादा की कीमत का बंगला खरीदा था। हमर, पोर्श 911, ऑडी, मर्सिडीज, मित्सुबिशी पजेरो, रेंज रोवर जैसी दुनिया की कई लग्जरी कारें उनके गैराज की शोभा बढ़ा रही हैं। इसके अलावा उनके पास हार्ले डेविडसन फैट बॉय, कावासाकी निंजा एच2 और Confederate Hellcat X32 जैसी शानदार बाइक्स भी हैं।

पढ़ें :- IPL 2024 Special : आईपीएल इतिहास में 7 खिलाड़ी खेल चुके हैं सभी सीजन, इस बार भी मचाएंगे धमाल

धोनी विज्ञापन के जरिए करोड़ों की कमाई करते हैं। वह एक टीवी विज्ञापन (TV commercial) के लिए वह 3.5 करोड़ से लेकर 6 करोड़ तक चार्ज करते हैं। इसके साथ ही धोनी ने ऋति स्पोर्ट्स नाम की एक मैनेजमेंट कंपनी में हिस्सेदारी है। उनकी कपड़े और फुटवियर ब्रांड कंपनी (Footwear Brand Company) भी है। उन्होंने फूड बेवरेज (food beverage) में भी निवेश किया है। धोनी ने हॉकी और फुटबॉल टीम में भी हिस्सेदारी खरीदी है।

टीम इंडिया (Team India) के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 332 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की। इस दौरान उन्होंने 178 मैच में टीम को जीत दिलाई, जबकि 120 मुकाबलों में भारत को हार मिली। 13 मैच बेनतीजा रहे वहीं 6 टाई और 15 ड्रॉ रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...