HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. MS Dhoni New Jawa 42 Babar : महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी नई जावा 42 बाबर, जानें कलर और कीमत के बारे में

MS Dhoni New Jawa 42 Babar : महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी नई जावा 42 बाबर, जानें कलर और कीमत के बारे में

महेंद्र सिंह धोनी के कार और बाइक्स के कलेक्शन के शौक के बारे में पूरी दुनिया जानती है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जितना क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं, उतना ही उन्हें गाड़ियों का भी शौक है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

MS Dhoni New Jawa 42 Babar : महेंद्र सिंह धोनी के कार और बाइक्स के कलेक्शन के शौक के बारे में पूरी दुनिया जानती है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जितना क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं, उतना ही उन्हें गाड़ियों का भी शौक है। महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एंट्री लेने से पहले अपनी पहली Yamaha RX-135 खरीदी थी। आज धोनी के पास Harley Davidson Fat Boy, Ducati 1098, Confederate X132 Hellcat, Ninja ZX 14R और Hayabusa जैसी बाइक्स हैं और उन्हें कई बार उन्हें चलाते हुए देखा गया है।

पढ़ें :- Audi Q3- Q3 Sportback Bold Edition :  ऑडी क्यू 3 और क्यू 3 स्पोर्टबैक का बोल्ड एडिशन लॉन्च , जानें कीमत

धोनी ने एक बार फिर से अपने गैराज में नई जावा 42 बाबर को जोड़ा है। इस बाइक का प्राइज़ 2.25 लाख रुपए बताया जा रहा है।

एमएस धोनी की जावा 42 बॉबर में जेड/बॉटल ग्रीन पेंट स्कीम  दी है। वहीं इसमें सिंगल सीट डिजाइन दिया गया है। 42 बॉबर में 334 सीसी सिंगल-सिलेंडर, इंजन दिया है, जो 29.5 बीएचपी पावर और 32.74 एनएम पीक टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।  बाइक में 35 मिमी टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और 7-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ रियर में गैस-भरे मोनोशॉक दिया है। ब्रेकिंग परफॉर्मेंस के लिए बाइक में फ्रंट में 280 मिमी सिंगल डिस्क और रियर में 240 मिमी डिस्क है, साथ ही डुअल-चैनल एबीएस स्टैंडर्ड तौर पर शामिल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...