1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. MS Dhoni News: धोनी के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जानिए क्या है मामला

MS Dhoni News: धोनी के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जानिए क्या है मामला

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, पिछले काफी दिनों से चर्चा हो रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल से भी संन्यास लेंगे। अब खबर आ रही है कि धोनी अभी आईपीएल को अलविदा नहीं कहेंगे। चेन्नई के CEO कासी विश्वनाथन ने धोनी के अगले आईपीए खेलने की उम्मीद जताई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MS Dhoni News: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) अभी तक अच्छा प्रदर्शन की है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के नेतृत्व में टीम अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है। टूर्नाटमेंट में सिर्फ 9 लगी मैच बाकी हैं, इसके बाद चार टीमें फाइनल के लिए लड़ाई करेंगी और इसमें चेन्नई सुपर किंग्स भी दावेदार मानी जा रही है।

पढ़ें :- IPL Matches Today : आज अहमदाबाद और चेन्नई में खेले जाएंगे दो ब्लॉकबस्टर मुकाबले; हर हाल में चाहिए होगी जीत

इन सबके बीच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)  के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, पिछले काफी दिनों से चर्चा हो रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल से भी संन्यास लेंगे। अब खबर आ रही है कि धोनी अभी आईपीएल को अलविदा नहीं कहेंगे। चेन्नई के CEO कासी विश्वनाथन ने धोनी के अगले आईपीए खेलने की उम्मीद जताई है।

चेन्नई (Chennai Super Kings)  ने आईपीएल 2023 का आखिरी घरेलू मैच केकेआर के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में 14 मई को खेला था। इस मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे मैदान का चक्कर लगाया था और साइन की हुई गेंदें फैंस को दी थीं। इसके बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि यह धोनी का आखिरी सीज़न है। इसी बीच टीम के सीईओ ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी अगला आईपीएल भी खेलेंगे।

धोनी ने दिखाई शानदार फॉर्म
आईपीएल के इस सीज़न में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई (Chennai Super Kings)  के लिए शानदार फिनिशर के साबित हुए। उन्होंने अंत में आकर कई छोटी और प्रभाव डालने वाली पारियां खेलीं। उन्होंने 13 मैचों की 9 पारियों में 49 की औसत से 98 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 196 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की है। इन पारियों में उनका हाई स्कोर नाबाद 32 रनों का रहा। वहीं धोनी ने बल्ले से अब तक 10 छक्के और 3 चौके निकले हैं।

 

पढ़ें :- चेन्नई सुपर किंग्स के घर में लखनऊ की ऐतिहासिक जीत,पॉइंट टेबल में बड़ा बदलाव, CSK पहली बार टॉप 4 से बाहर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...