1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mulayam Singh Health News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे मेदांता अस्पताल, मुलायम सिंह का जाना हाल

Mulayam Singh Health News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे मेदांता अस्पताल, मुलायम सिंह का जाना हाल

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उपचार मेदांता अस्पताल में जारी है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल की तरफ से उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि, मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह जीवन रक्षक दवाओं पर हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mulayam Singh Health News: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उपचार मेदांता अस्पताल में जारी है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल की तरफ से उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि, मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा उनका इलाज आईसीयू में किया जा रहा है।

पढ़ें :- टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया को बड़ा झटका, इस टीम ने छीना नंबर-1 का ताज

वहीं, अस्पताल में उनका हाल जानने के लिए नेताओं का वहां पर जमावड़ा लगा हुआ है। इस समय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मेदांता अस्पताल में पहुंचे हैं। मेदांता पहुंचे रक्षामंत्री मुलायम सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी कर रहे हैं।

पढ़ें :- जेपी नड्डा का इंडिया गठबंधन पर निशाना, कहा-ये सारा घमंडिया गठबंधन परिवारवादियों का है

डिप्टी सीएम पहुंचे थे अस्पताल
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी आज मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने रामगोपाल यादव से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...