1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mulayam Singh Yadav Birth Anniversary : अखिलेश यादव ने समाधि स्थल पर किया शांति हवन पाठ, स्मारक का किया शिलान्यास

Mulayam Singh Yadav Birth Anniversary : अखिलेश यादव ने समाधि स्थल पर किया शांति हवन पाठ, स्मारक का किया शिलान्यास

Mulayam Singh Yadav Birth Anniversary : समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व रक्षा मंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  के 85वें जन्मदिवस पर बुधवार सुबह 8 बजे सपा मुखिया अखिलेश यादव परिजनों के साथ समाधि स्थल पर शांति यज्ञ पाठ किया। इसके बाद सैफई में समाधि स्थल पर भव्य स्मारक का शिलान्यास  किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Mulayam Singh Yadav Birth Anniversary : समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व रक्षा मंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  के 85वें जन्मदिवस पर बुधवार सुबह 8 बजे सपा मुखिया अखिलेश यादव परिजनों के साथ समाधि स्थल पर शांति यज्ञ पाठ किया। इसके बाद सैफई में समाधि स्थल पर भव्य स्मारक का शिलान्यास  किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

पढ़ें :- देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है उसे कौन सी वैक्सीन लगी है: अखिलेश यादव

इस तरह होगा स्मारक

पढ़ें :- कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से बीजेपी ने चंदा वसूलकर जनता के जान की लगाई बाज़ी, मामले की हो न्यायिक जांच : अखिलेश यादव

स्मारक की रूपरेखा में लोककला की झलक और गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा। म्यूजियम में जमीन से जुड़े हुए भारत के गौरव, महान राजनीतिज्ञ नेताजी की सादगी और गुणवत्ता की भी झलक देखने को मिलेगी। स्मारक का स्वरूप वर्गाकार होगा। इसमें दर्शनीय लैंडस्केप होंगे। चारों तरफ एक लंबी दीर्घा का प्रबंध किया गया है। इससे अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचा जा सकता है।  स्मारक 8.3 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। प्रवेश द्वार से अंत्येष्टि तक पहुंचने के लिए लैंडस्केप की श्रृंखला, चौक और प्रांगण होंगे। दोनों तरफ रम्य स्तंभों की योजना है। इससे दर्शकों को एक सुखद शांतिमय वातावरण की अनुभूति हो। इसके पार्श्व में एक दृश्यावली, मध्य में एक स्मृति सभागार होगा, जिसमें नेताजी की एक कांसे की भव्य प्रतिमा होगी। सभागार तक आवागमन के लिए चारों तरफ घास के मैदान होंगे। स्मृति सभागार में नेताजी की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। उनसे जुड़ी चीजों और तस्वीरों का संग्रह किया जाएगा। स्मारक के निर्माण कार्य नेताजी के नाम से बनाए गए ट्रस्ट के माध्यम से किए जाएंगे।

मुलायम सिंह यादव का अंत्येष्टि स्थल फूलों से सजाया

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल को फूलों से सजाया है। उसके साथ-साथ मंच को भी फूलों से सजाया गया है, कई जगह नेताजी मुलायम सिंह यादव की जनसभा संबोधित करते हुए भी फोटो लगाई गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...