1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mulayam Singh Yadav Net Worth : सत्ता के माहिर खिलाड़ी मुलायम सिंह यादव जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

Mulayam Singh Yadav Net Worth : सत्ता के माहिर खिलाड़ी मुलायम सिंह यादव जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

Mulayam Singh Yadav Net Worth : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और संस्थापक मुलायम सिंह यादव की सेहत नाजुक बनी हुई है। मुलायम की क्रिएटनिन लेवल बार-बार बढ़ता जा रहा है। एडवांस सीआरआरपीटी सपोर्ट पर रखा गया है। गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ने गुरुवार को उनका हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि वह इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती हैं और विशेषज्ञों की टीम उनके इलाज में जुटी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Mulayam Singh Yadav Net Worth : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और संस्थापक मुलायम सिंह यादव की सेहत नाजुक बनी हुई है। मुलायम की क्रिएटनिन लेवल बार-बार बढ़ता जा रहा है। एडवांस सीआरआरपीटी सपोर्ट पर रखा गया है। गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ने गुरुवार को उनका हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि वह इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती हैं और विशेषज्ञों की टीम उनके इलाज में जुटी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत शिवपाल यादव व सपा के कई नेता व समर्थक वहां मौजूद हैं।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

बता दें कि कुछ समय पहले ही मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन हुआ है। मुलायम सिंह राजनीति से लेकर अपने पारिवारिक मामलों के लिए हमेशा से सुर्खियों में रहे। राजनीति में उनकी भूमिका अहम और दमदार रही। देश के रक्षा मंत्री के पद पर रहने वाले मुलायम सिंह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नियुक्त हुए। आखिरी बार उन्होंने साल 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। राजनीति के अलग अगर उनके परिवारिक जीवन पर गौर करें तो वह इटावा के सैफई गांव के रहने वाले हैं। इटावा, मैनपुरी में यादव परिवार का दबदबा रहा है। मुलायम सिंह यादव का यहां पैतृक आवास है।

जानें क्या है कमाई का जरिया

रिपोर्ट के मुताबिक, सपा संरक्षक मुलायम सिंह कृषि और लोकसभा से मिलने वाले वेतन के जरिए कमाई करते हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जारी हलफनामे के अनुसार उनके बैंक खाते में 56 लाख रुपये जमा है और लगभग 16 लाख रुपये की नगदी है।

कृषि योग्य और गैर कृषि भूमि संपत्ति

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

पूर्व मुख्यमंत्री इटावा के सैफई के रहने वाले हैं। उनके पास कृषि योग्य करोड़ों की संपत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुलायम के पास सात करोड़ रुपये से अधिक की कृषि भूमि है। साथ ही 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की गैर कृषि भूमि है।

घर और गाड़ियां

सपा प्रमुख के पास एक टोयोटा कार है, जिसकी कीमत लगभग 17 लाख रुपये से अधिक है। लगभग 50 हजार से ज्यादा कीमत का उनके पास एलिमिनेटर वाहन भी है। घर की बात करें तो मुलायम सिंह का लखनऊ में घर है, जहां वह पत्नी साधना के साथ रहते थे। इटावा में भी उनका एक प्लॉट है।

मुलायम सिंह की कुल संपत्ति

साल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए हलफनामे के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव करीब 15 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। नामांकन दाखिल करते समय शपथ पत्र में उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति 16 करोड़ 52 लाख 44 हजार 300 रुपये बताई थी। हालांकि इसके पहले साल 2014 लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह ने 11 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा हलफनामे में बताई थी।

पढ़ें :- Bahraich News : नहर में नहाते समय चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...