HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. खांसी से लेकर पेट के विकार तक, कई समस्याओं से निजात दिलाती है मुलेठी

खांसी से लेकर पेट के विकार तक, कई समस्याओं से निजात दिलाती है मुलेठी

हमारे किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद रहती हैं, जो खाने के साथ ही हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इन्हीं चीजों में से एक है मुलेठी।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

हमारे किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद रहती हैं, जो खाने के साथ ही हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इन्हीं चीजों में से एक है मुलेठी। मुलेठी अपने औषधीय गुणों के लिए काफी मशहूर है. मुलेठी कई मायनों से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। स्वाद में मीठी लगने वाली मुलेठी का शायद ही किसी ने इस्तेमाल न किया हो। मुलेठी के इस्तेमाल के आयुर्वेद में भी कई फायदे बताए गए हैं। वजन कम करने से लेकर सर्दी-खांसी तक मुलेठी कई समस्याओं में लाभदायक है। तो चलिए जानते हैं क्या फायदे है मुलेठी के-

पढ़ें :- त्रिफला में मिलाकर खायें 2 चीजें, साफ होगीं धमनियां, शरीर से निकल जाएगा गंदा कोलेस्ट्रॉल

खांसी में असरदार

अक्सर सर्दियों के मौसम में इम्युनिटी कमजोर होने लगती है जिसकी वजह से ज्यादातर लोग कई तरह की समस्याओं का शिकार भी हो जाते हैं। वैसे तो ठंड के मौसम में खांसी-जुकाम एक आम समस्या है। यदि आप भी खांसी से परेशान हैं, तो मुलेठी इसमें फायदेमंद साबित होगी। मुलेठी के टुकड़े को चूस कर खाने से खांसी में काफी आराम मिलता है।

मुंह के छालों में फायदेमंद

मनुष्य में मुंह के छाले एक आम समस्या है, जिससे अक्सर कई लोग परेशान भी रहते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से अक्सर लोगों को छाले हो जाते हैं। मुंह में हुए इन छालों की वजह से बोलना-खाना सब मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यदि आप छालों की समस्या से परेशान हैं, तो मुलेठी के टुकड़े में शहद लगाकर चूसने से छालों में राहत मिलती है।

पढ़ें :- Weight Loss : ये डाइट प्लान करें फॉलो, 1 हफ्ते में आसानी से घटा सकते हैं 2 किलो वजन, जानिए क्या खाना होगा?

हिचकि‍यों से छुटकारा

यूं तो हिचकियां आना काफी आम बात है, लेकिन कई बार ज्यादा हिचकियां आने की वजह से आप परेशान भी हो सकते हैं। ऐसे में यदि आप भी इस समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं, तो मुलेठी के सेवन से आपको इससे निजात मिलने में मदद मिल सकती है।

पेट के लिए बेहतर

खान-पान में इन दिनों लापरवाही की वजह से अक्सर पेट से जुड़ी कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। यदि आप भी अक्सर कब्ज, एसिडिटी या फिर पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से परेशान हैं, तो मुलेठी इसमें काफी कारगर साबित होगी। मुलेठी की चाय पीने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद ग्लिसराइजिक एसिड गैस्टिक और अल्सर से भी राहत दिलाता है।

पढ़ें :- Calcium deficiency: कैल्शियम कम होने पर शरीर देता है ये संकेत, कमी को दूर करने के लिए करें ये उपाय
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...