HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: मुंबई इंडियंस चाहेगी पहले मैच में जीत दर्ज करना, आज पंजाब से होना है मुकाबला

IPL 2022: मुंबई इंडियंस चाहेगी पहले मैच में जीत दर्ज करना, आज पंजाब से होना है मुकाबला

चार मैचों से लागातार मिल रही हार से बिगड़े प्वाइंट टेबल में सुधार करने के इरादे से आज मुंबई इंडियंस की टीम पंजाब के खिलाफ मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। आईपीएल के 15वें सत्र का 23वां मैच मुंबई और पंजाब की टीम के बीच खेला जाना है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। चार मैचों से लागातार मिल रही हार से बिगड़े प्वाइंट टेबल में सुधार करने के इरादे से आज मुंबई इंडियंस की टीम पंजाब के खिलाफ मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। आईपीएल के 15वें सत्र का 23वां मैच मुंबई और पंजाब की टीम के बीच खेला जाना है। शुरुआती चारों मैच हारने के बाद मुंबई के लिए अब आगे के सभी मैच ‘करो या मरो’ वाले हो गए हैं।

पढ़ें :- भारत ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 280 रन से हराया; आर. अश्विन ने बल्ले के बाद गेंद से दिखाया कमाल

इस सीजन में अब तक 22 मैच पूरे हो गए हैं और मुंबई को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में मुंबई अपनी जीत का अपना खाता खोलना चाहेगी। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे हैं जबकि गेंदबाज भी अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जिससे टीम की मुसीबत बढ़ गई है।

मुंबई की वापसी की राह काफी मुश्किल नजर आ रही हैं क्योंकि वह 10 टीम की तालिका में नौवें स्थान पर चल रही है लेकिन कप्तान रोहित टीम की ही नहीं बल्कि अपने प्रदर्शन में भी सुधार करना चाहेंगे। वहीं पंजाब की टीम भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पायी है। मयंक अग्रवाल की पंजाब टीम दो जीत और इतनी ही हार के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर चल रही है और गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में मिली हार के बाद टीम की नजरें जीत की राह पर लौटने पर टिकी होंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...