HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी मामले में मुंबई पुलिस ने सब्जी व्रिकेता को किया गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी मामले में मुंबई पुलिस ने सब्जी व्रिकेता को किया गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी भरे मैसेज मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान जमशेदपुर के सब्जी विक्रेता शेख हुसैन शेख मौसिन के रूप में हुई है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी भरे मैसेज मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान जमशेदपुर के सब्जी विक्रेता शेख हुसैन शेख मौसिन के रूप में हुई है।

पढ़ें :- 'Ajab Prem Ki Ghazab Kahani' will be released: रणबीर कपूर और कैटरीना की फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' फिर से सिनेमाघरों में होगी रिलीज

पिछले सप्ताह मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर एक्टर से पांच करोड़ रुपये की मांग करने वाला एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने झारखंड में उस नंबर को ट्रैक किया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें भेजी गईं।उन्होंने बताया कि एक अन्य टीम गुवाहाटी गई थी।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने मैसेज भेजने वाले का पता लगाने के लिए जाल फैलाया, लेकिन मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उसी मोबाइल फोन नंबर से “माफी” मिली। गौरतलब है कि एक्टर सलमान खान को पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने इस साल अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी। कुछ महीने पहले, नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह द्वारा खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद एक्टर सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...