उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य लगातार पीड़ितों की मदद के लिए काम कर रही हैं। पीड़ितों की सुनवाई के साथ ही वो लगातार अस्पतालों का भी दौरा कर रही हैं, जहां वो लोगों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी ले रही हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दे रही हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य लगातार पीड़ितों की मदद के लिए काम कर रही हैं। पीड़ितों की सुनवाई के साथ ही वो लगातार अस्पतालों का भी दौरा कर रही हैं, जहां वो लोगों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी ले रही हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दे रही हैं।
आजमगढ़ पहुंचने के बाद डॉ. प्रियंका मौर्य मंडलीय जिला चिकित्सालय और सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों की सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया। वहां के डॉक्टरों से बातचीत कर उन्हें कई दिशा निर्देश भी दिए।
हर नागरिक की चिंता — यही है मेरा संकल्प, यही है सशक्त समाज की ओर एक कदम।
आजमगढ़ प्रवास के दौरान मंडलीय जिला चिकित्सालय और सदर अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से प्रदान की जा रही सुविधाओं के विषय में फीडबैक लिया… pic.twitter.com/yKeR2N3sia
पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई
— Dr. Priyanka Maurya (@dpriyankamaurya) June 24, 2025
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, हर नागरिक की चिंता-यही है मेरा संकल्प, यही है सशक्त समाज की ओर एक कदम। आजमगढ़ प्रवास के दौरान मंडलीय जिला चिकित्सालय और सदर अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से प्रदान की जा रही सुविधाओं के विषय में फीडबैक लिया एवं पाए गए कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।