1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. mysterious baikal lake : अनोखी झील में हवा में लटके है पत्थर, हैरान कर देने वाले इस रहस्य से अब उठ गया पर्दा

mysterious baikal lake : अनोखी झील में हवा में लटके है पत्थर, हैरान कर देने वाले इस रहस्य से अब उठ गया पर्दा

पूरा ब्रह्माण्ड रहस्यों से पटा पड़ा। मानव प्रकृति के रहस्यों के बारे में थोड़ा बहुत पता कर पाया है। विज्ञान जैसे जैसे तरक्की कर रहा है बहुत से रहस्यों के उपर से पर्दा उठता जा रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

mysterious baikal lake : पूरा ब्रह्माण्ड रहस्यों से पटा पड़ा। मानव प्रकृति के रहस्यों के बारे में थोड़ा बहुत पता कर पाया है। विज्ञान जैसे जैसे तरक्की कर रहा है बहुत से रहस्यों के उपर से पर्दा उठता जा रहा है। कुछ वर्षोंं पहले मानव जिसे चमत्कार मानता था धीरे धीरे विज्ञान के पुरोधाओं ने चमत्कार के पीछे कार्य कर रहे विज्ञान के सिंद्धातों को दुनिया को बताया। आज हम आपको दुनिया की सबसे बड़ी झील के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके ऊपर हवा में बिना किसी सहारे तमाम पत्थर लटके हुए हैं।

पढ़ें :- Israel–Hamas war : अमेरिका में गाजा संघर्ष को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, बड़े पैमाने पर प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

इन पत्थरों को दूर से देखकर ऐसा लगता है जैसे कि ये हवा में लटक रहे हों, लेकिन अब इसका रहस्य खुल गया है। रूस के साइबेरिया में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी झील ‘लेक बैकाल’ में सर्दियों के मौसम में पानी पर पत्थर टिके हुए नजर आते हैं।

असल में ये पत्थर बर्फ की बेहद पतली और नाजुक नोक पर टिके होते हैं। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इस रहस्य को सुलझा लिया है। दरअसल, बैकाल झील में जब सर्दियों के मौसम में बर्फ जमती है तो वो अलग-अलग आकृतियों में तब्दील हो जाती है। इसमें से एक प्रक्रिया है सब्लिमेशन। इसका मतलब कि बर्फ का ऊपर की तरफ आ जाना। सर्दियों के समय जैसे ही तापमान नीचे गिरता है, पानी बर्फ में बदल जाता है।  अगर झील के नीचे से ऊपर की तरफ किसी तरह का सब्लिमेशन होता है तो उसके ऊपर मौजूद वस्तु बाहर आ जाती है। इस वजह से पत्थर हवा में लटकते हुए दिखाई देते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...