HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख अजित सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख अजित सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख अजित सिंह का ​आज निधन हो गया। वह बीते कई दिनों से कोरोना से संक्रमित थे। उनका उपचार गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल में चल रहा था। वहीं, इस दौरान उनकी हालत गंभीर हुई और उनका निधन हो गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख अजित सिंह का ​आज निधन हो गया। वह बीते कई दिनों से कोरोना से संक्रमित थे। उनका उपचार गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल में चल रहा था। वहीं, इस दौरान उनकी हालत गंभीर हुई और उनका निधन हो गया।

पढ़ें :- Luknow News: ट्रांसपोर्ट नगर में गिरी बिल्डिंग, अब तक 4 लोगों की मौत, राजनाथ सिंह ने की डीएम से की बात

बता दें कि, राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री 86 वर्ष के थे। बीते दिनों कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गयी थी। वहीं, इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत से 7 बार सांसद रह चुके हैं। वह मनमोहन सिंह की सरकार के कार्यकाल में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कृषि मंत्री भी रह चुके थे। उनके बेटे का नाम जयंत चौधरी है, जो 15वीं लोकसभा में मथुरा से सांसद रह चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...