1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Ajmer Bulldozer Action : अजमेर में ख्वाजा के 813वें उर्स से पहले दरगाह के पास चला बुलडोजर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Ajmer Bulldozer Action : अजमेर में ख्वाजा के 813वें उर्स से पहले दरगाह के पास चला बुलडोजर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Government) ने अजमेर शहर (Ajmer City) में ख्वाजा गरीब नवाज के 813वें उर्स (813th Urs of Khwaja Garib Nawaz) से पहले दरगाह इलाके में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Government) ने अजमेर शहर (Ajmer City) में ख्वाजा गरीब नवाज के 813वें उर्स (813th Urs of Khwaja Garib Nawaz) से पहले दरगाह इलाके में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को दरगाह क्षेत्र के अंदरकोट, अढ़ाई दिन का झोपड़ा, दिल्ली गेट सहित अन्य इलाकों में निगम का बुलडोजर चला। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

नगर निगम के साथ दरगाह थाना पुलिस और बड़ी संख्या में लाइन का जाप्ता भी मौजूद रहा। यह कार्रवाई नालियों और सड़कों पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए की जा रही है। निगम अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर हुए अतिक्रमण से आमजन को भारी परेशानी हो रही थी। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। विरोध बढ़ने पर पुलिस और लोगों के बीच झड़प भी हो गई। स्थिति को काबू में रखने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई उर्स से पहले क्षेत्र को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए की जा रही है। अतिक्रमण हटाने के बाद यातायात और पैदल चलने वालों को राहत मिलेगी।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

गौरतलब है कि इससे पहले भी निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए थे, लेकिन जब लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो यह सख्त कदम उठाया गया। निगम ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...