1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Natural Way to Blacken Hair: सफेद बालों को काला और घना करने के लिए नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर लगाएं

Natural Way to Blacken Hair: सफेद बालों को काला और घना करने के लिए नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर लगाएं

आज हम आपको नेचुरल तरीके से सफेद बालों को काला करने का तरीका बताने जा रहे है। अपने बालों को काला और घना करने के लिए सबसे बेहतरीन होता है नारियल का तेल। अगर आप इसमें कुछ चीजों को मिलाकर लगाती है तो इसके चौंकाने वाले परिणाम देखने को मिलते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Natural Way to Blacken Hair:  आजकल बहुत कम उम्र में छोटे छोटे बच्चों का पढ़ाई का प्रेशर या फिर खराब जीवनशैली की वजह से बाल सफेद होने लगते है। इन सफेद बालों को काल करने के लिए केमिकल वाले डाई या कलर लगाने की बजाय कुछ घरेलू नुस्खों को आप अपना सकती हैं।

पढ़ें :- पूरे बजट में बंगाल को पूरी तरह किया गया नजरअंदाज, वित्त मंत्री अमीरों की हैं रॉबिनहुड : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी

आज हम आपको नेचुरल तरीके से सफेद बालों को काला करने का तरीका बताने जा रहे है। अपने बालों को काला और घना करने के लिए सबसे बेहतरीन होता है नारियल का तेल। अगर आप इसमें कुछ चीजों को मिलाकर लगाती है तो इसके चौंकाने वाले परिणाम देखने को मिलते है।

नारियल का तेल बालों में लगाने से बाल जड़ों से मजबूत होते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाया जाता है। नारियल तेल बालों को धूप की हानिकारक किरणों से बचाने में हेल्प करती है। अगर आप नारियल के तेल में नींबू का रस मिक्स करके बालों में लगाते हैं तो सफेद बाल काले होते है साथ ही सिर पर जमी गंदगी को हटाने में भी हेल्प करता है। इसके लिए तीन चम्मच नारियल तेल और इतना ही नींबू का रस मिलाकर इसे बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं। आधा से एक घंटा लगाएं रखने के बाद शैंपू कर लें।

इसके अलावा हिना या मेंहदी में नारियल तेल मिलाकर लगाने से बाल घने और सॉफ्ट होते है। इसके लिए दो चम्मच मेंदही में तीन चम्मच नारियल का तेल और दो चम्मच नींबू का रस मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। इसे बालों में लगा लें। जब बाल सूख जाएं तो धो लें। इससे बाल नेचुरली काले होंगे।

आंवला बालों की तमाम समस्याओं के लिए रामबाण है। इसमें विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अगर आंवले को नारियल तेल में मिक्स करके बालों में लगा सकती हैं। इसके लिए तीन चम्मच नारियल तेल में दो चम्मच आंवला का पाउडर मिलाकर बालों में लगा लें। इसे एक घंटे तक बालों में लगा रहने दें। इसके बाद सिर धो लें।

पढ़ें :- 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' पुस्तक पर हंगामे के बीच पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की बड़ी प्रतिक्रिया ,बोले-'किताब का स्टेटस ये है...'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...