वार्ड विकास को रफ्तार देने हेतु चंदन चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने विधायक से की मुलाकात
पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर के वार्ड16 बहादुर शाह नगर के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सभासद चंदन चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को क्षेत्रीय नागरिकों का एक प्रतिनिधि मंडल नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी के स्थानीय आवास पर पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने विस्तृत मांग पत्र सौंपकर वार्ड में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने की मांग की। इस दौरान बूथ कमेटी सदस्य बलवंत जायसवाल भी उपस्थित रहे।
प्रमुख मांगें
राष्ट्रीय राजमार्ग से लालजी उमर वैश्य के घर तक सीसी रोड का निर्माण।
श्रवण जायसवाल के दुकान से डॉक्टर ज्ञानचन्द के आवास तक सीसी रोड निर्माण।
गुप्ता जी चाय वाले की गली से अश्विनी जायसवाल के मकान तक सीसी रोड का निर्माण।
जय गुरुदेव आश्रम परिसर में हाईमास्ट लाइट की स्थापना।
डॉक्टर ज्ञानचन्द के घर के सामने हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग।
प्राथमिक पाठशाला द्वितीय, माँ काली मंदिर के निकट हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि इन कार्यों से वार्ड में आवागमन, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा में व्यापक सुधार होगा।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मांग पत्र प्राप्त करते हुए सभी बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस मौके पर महेंद्र यादव, भगवान दास,मोहरत यादव सहित बड़ी संख्या में वार्ड के लोग मौजूद थे.
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट