HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Nautapa 2023:  महत्वपूर्ण मौसमी घटनाक्रम नौतपा इस दिन से शुरू, धरती तपने लगती है

Nautapa 2023:  महत्वपूर्ण मौसमी घटनाक्रम नौतपा इस दिन से शुरू, धरती तपने लगती है

गर्मी के मौसम में सूर्य देव के प्रचण्ड तेज से पशु, पछी, वनस्पतियां और मानव तड़प ने लगते है। सबके शरीर का ताप बढ़ जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nautapa 2023 : गर्मी के मौसम में सूर्य देव के प्रचण्ड तेज से पशु, पछी, वनस्पतियां और मानव तड़प ने लगते है। सबके शरीर का ताप बढ़ जाता है। असहनीय गर्मी की वजह से लोग विकल होकर घूमते है।  ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष में सूर्य भगवान का तेज अपने चरम पर रहता है। यह वही समय होता है जब सूर्य भगवान रोहिणी नक्षत्र में आते हैं। सूर्य भगवान के रोहिणी नक्षत्र में आते ही पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है। सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में कुल 15 दिनों तक विराजमान रहते हैं। इसके शुरुआत के नौ दिन सबसे अधिक गर्मी वाला होता है। क्योंकि इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती है और प्रचंड गर्मी का एहसास होता है। आइये जानते है कब से लग रहा है नौतपा।

पढ़ें :- Shani Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती , जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसबार सूर्य देव 22 मई, सोमवार को सुबह 8:16 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने के बाद सूर्य 2 जून, शुक्रवार की सुबह 6:40 बजे दूसरे नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस तरह इस साल सूर्य ग्रह रोहिणी नक्षत्र में 12 दिन तक ही रहेंगे। बता दें इस साल नौतपा 22 मई से शुरू हो रहा है, जो शुरुआती के 9 दिन तक रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...