1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Navratri 2021 : ये नवरात्रि इन 5 राशियों के लिए है बेहद शुभ, बरसेगी मां की कृपा, होंगे मालामाल

Navratri 2021 : ये नवरात्रि इन 5 राशियों के लिए है बेहद शुभ, बरसेगी मां की कृपा, होंगे मालामाल

Shardiya Navratri 2021: शारदीय नवरात्रि 7 अक्टूबर गुरुवार को अश्विन मास (Ashwin Month) के शुक्ल पक्ष (Shukl Paksh) की प्रतिपदा से शुरू हो गया है। इस बार दो तिथियां एक साथ पड़ने से नवरात्रि (Navratri) आठ दिन का है। वहीं इस बार मां दुर्गा कैलाश से डोली में सवार होकर आ रही हैं, जिसे लेकर जातकों के मन में कई तरह के सवाल घूम रहे हैं। क्या 8 दिन के नवरात्रि शुभ हैं? क्या डोली पर सवार होकर आ रही दुर्गा मां का उन्हें आशीर्वाद मिलेगा या नहीं? तो आपको बताते हैं शारदीय नवरात्रि सभी 12 राशियों के लिए कैसी रहने वाली है?

By संतोष सिंह 
Updated Date

Shardiya Navratri 2021: शारदीय नवरात्रि 7 अक्टूबर गुरुवार को अश्विन मास (Ashwin Month) के शुक्ल पक्ष (Shukl Paksh) की प्रतिपदा से शुरू हो गया है। इस बार दो तिथियां एक साथ पड़ने से नवरात्रि (Navratri) आठ दिन का है। वहीं इस बार मां दुर्गा कैलाश से डोली में सवार होकर आ रही हैं, जिसे लेकर जातकों के मन में कई तरह के सवाल घूम रहे हैं। क्या 8 दिन के नवरात्रि शुभ हैं? क्या डोली पर सवार होकर आ रही दुर्गा मां का उन्हें आशीर्वाद मिलेगा या नहीं? तो आपको बताते हैं शारदीय नवरात्रि सभी 12 राशियों के लिए कैसी रहने वाली है?

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

मेष (Aries): मेष राशि के जातकों के लिए नवरात्रि (Navratri) शुभ है और विवाह के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके लिए धनलाभ के योग बन रहे हैं। छोटे भाइयों का सहयोग मिलेगा और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

वृषभ (Taurus): वृषभ राशि के जातकों के लिए ये समय मिला जुला रहेगा। शत्रु पर विजय पाएंगे, लेकिन संतान पक्ष की ओर से परेशानी ​हो सकती है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सुधार होगा। इस समय में आपके लिए सुख और अचानक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।

मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ मिलने की भी संभावना है, हालांकि इस दौरान अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, इनकी वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नवरात्रि के दौरान आपको संपत्ति लाभ मिलने की भी प्रबल संभावना है।

कर्क (Cancer): कर्क राशि के जातकों के लिए नवरात्रि शुभ हैं। आपको सुख, धन और वैभव बढ़ने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा विदेश में नौकरी या बसने के संदर्भ में भी आपको शुभ समाचार मिल सकता है।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

सिंह (Leo): सिंह राशि के जातकों पर दुर्गा मां की कृपा रहेगी। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। जीवन में कुछ बातों को लेकर मानसिक चिंता रह सकती है। प्रेम में पड़े जातकों के जीवन में मधुरता आएगी और विवाहित जातकों के शादी के योग बनेंगे।

कन्या (Virgo): कन्या राशि के जातकों के लिए स्थाई संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। आपके जीवन में इस दौरान मांगलिक कार्यों के होने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

तुला (Libra): तुला राशि के जातकों के लिए इस नवरात्रि मांगलिक कार्य (Navratri Manglik Functions) होने के योग बन रहे हैं। व्यर्थ की चिंता से बचें, आपके जीवन से कष्ट और परेशानियां दूर होंगी। पेशेवर जीवन में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। साथ ही आपको स्वास्थ्य मोर्चे पर भी अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा।

वृश्चिक (Scorpius): वृश्चिक राशि के जातक अनावश्यक खर्च होने के योग बन रहे हैं। किसी बात को लेकर मानसिक चिंता बनी रहेगी। घर परिवार के लोगों का चिंताजनक समाचार मिल सकता है। इस राशि के लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं उसकी योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है।

धनु (Sagittarius): धनु राशि के जातकों के जीवन में मांगलिक कार्यों के प्रबल योग बनेंगे। पेशेवर जातकों की आय में बढ़ोतरी होगी। हालांकि इन सब के विपरीत आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन भी शानदार बना रहेगा।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

मकर (Capricornus): मकर राशि के जातकों के लिए भी ये समय शुभ रहेगा। रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे और विवाह की राह में आने वाले सभी अड़चनें भी दूर होने के योग हैं। शत्रु का नाश होगा और आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा।

कुंभ (Aquarius): कुंभ राशि के जातकों को सफलता प्राप्त होगी और साथ ही प्रगति और खुशियां भी मिलेंगी। दोस्तों की मदद मिलेगी और आपके सभी रुके हुए और अटके हुए काम पूरे होंगे। पेशेवर जीवन में आपको शुभ समाचार मिलेगा। यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।

मीन (Pisces): मीन राशि के जातक वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। शत्रुओं का नाश तो होगा, लेकिन जीवन में कुछ परेशानियां आपको दिक्कत में डाल सकती हैं। धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...