1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. NDDB अध्यक्ष मीनेश शाह, बोले -‘2030 तक वैश्विक दूध उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी एक तिहाई हो’

NDDB अध्यक्ष मीनेश शाह, बोले -‘2030 तक वैश्विक दूध उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी एक तिहाई हो’

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) उत्पादन बढ़ाने के लिए काम कर रहा है, जिससे 2030 तक वैश्विक दूध उत्पादन (Global Milk Production) में भारत की हिस्सेदारी एक तिहाई हो सके। इसकी जानकारी एनडीडीबी (NDDB)  के अध्यक्ष मीनेश शाह (President Meenesh Shah) ने  दी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) उत्पादन बढ़ाने के लिए काम कर रहा है, जिससे 2030 तक वैश्विक दूध उत्पादन (Global Milk Production) में भारत की हिस्सेदारी एक तिहाई हो सके। इसकी जानकारी एनडीडीबी (NDDB)  के अध्यक्ष मीनेश शाह (President Meenesh Shah) ने  दी।

पढ़ें :- 6300 mAh बैटरी और Unisoc T8300 SoC के साथ POCO C85x 5G भारत में लॉन्च, चेक करें कीमत और ऑफर

वर्तमान में भारत की हिस्सेदारी 24 फीसदी

लक्ष्य को हासिल करने के लिए पशुओं के प्रजनन, पोषण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विश्व के कुल दूध उत्पादन (Milk Production) में भारत की हिस्सेदारी 24 फीसदी या एक-चौथाई है। इसका हमारी जीडीपी में 4-5 फीसदी का योगदान है। हमारा मकसद वैश्विक स्तर पर इसे 30 फीसदी तक बढ़ाना है।

मीनेश शाह (Meenesh Shah) ने कहा कि सरकार और एनडीडीबी (NDDB)  एक साथ मिलकर काम कर रही है। पशुओं का प्रजनन, स्वास्थ्य और पोषण इस संबंध में महत्वपूर्ण क्षेत्र है। पिछले पांच-छह वर्षों से हमारा दूध उत्पादन (Milk Production) छह प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से बढ़ रहा है, जबकि वैश्विक विकास दर दो फीसदी है। हमें इसे बरकरार रखना होगा।”

असम में एनडीडीबी (NDDB)  राज्य सरकार के साथ मिलकर संयुक्त उद्यम कंपनी बना रही है। उन्होंने आगे कहा कि सात वर्षों में दूध की खरीद बढ़ाने और अधिक किसानों को सहकारी आंदोलन के तहत लाने की योजना है।” उन्होंने बताया कि एनडीडीबी (NDDB)  अधिक सौर नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग पर भी कम कर रही है।

पढ़ें :- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के 'गौ प्रतिष्ठार्थ धर्म युद्ध' कार्यक्रम को 26 कड़ी शर्तों के प्रशासन ने दी हरी झंडी, किया उल्लंघन पर स्वतः रद्द हो जाएगी अनुमति

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...