HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Neelima Katiyar jeevan parichay : नीलिमा कटियार पहली बार बनीं विधायक फिर योगी मंत्रिमंडल में पक्की की कुर्सी

Neelima Katiyar jeevan parichay : नीलिमा कटियार पहली बार बनीं विधायक फिर योगी मंत्रिमंडल में पक्की की कुर्सी

Neelima Katiyar jeevan parichay : यूपी के कानपुर नगर जिले (Kanpur Nagar District) के निर्वाचन क्षेत्र - 211, कल्याणपुर विधानसभा सीट (Constituency - 211, Kalyanpur Assembly seat) से नीलिमा कटियार (Neelima Katiyar) उत्तर प्रदेश की 17 वीं विधानसभा (17th Legislative Assembly of Uttar Pradesh) में पहली बार विधायक चुनी गई हैं। नीलिमा कटियार (Neelima Katiyar)  उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रेम लता कटियार (Former Uttar Pradesh Minister Prem Lata Katiyar) की बेटी हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Neelima Katiyar jeevan parichay : यूपी के कानपुर नगर जिले (Kanpur Nagar District) के निर्वाचन क्षेत्र – 211, कल्याणपुर विधानसभा सीट (Constituency – 211, Kalyanpur Assembly seat) से नीलिमा कटियार (Neelima Katiyar) उत्तर प्रदेश की 17 वीं विधानसभा (17th Legislative Assembly of Uttar Pradesh) में पहली बार विधायक चुनी गई हैं। नीलिमा कटियार (Neelima Katiyar)  उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रेम लता कटियार (Former Uttar Pradesh Minister Prem Lata Katiyar) की बेटी हैं। नीलिमा कटियार को 21अगस्त 2019 को योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल (Yogi Adityanath Cabinet) के हुए पहले विस्तार में उन्हें उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

प्रारंभिवक जीवन और शिक्षा

नीलिमा कटियार का जन्म 08 दिसम्बर, 1973 को हुआ था। नीलिमा कटियार उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता प्रेम लता कटियार की बेटी हैं। कानपुर के कल्यानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नीलिमा कटियार (Neelima Katiyar)  की ससुराल मल्लावां ब्लॉक के तेंदुआ गांव में है। उनके पति धर्मेंद्र कुमार पीसीएस अधिकारी हैं। नीलिमा कटियार ने कानपुर विश्विद्यालय (Kanpur University) से बी.ए तथा एम.ए तक शिक्षा प्राप्त की है। नीलिमा कटियार अपने शिक्षा काल मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सक्रिय कार्यकर्ता रहीं । प्रदेश सहमंत्री सहित अनेक दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया।2017 के उत्तर प्रदेश के सत्रहवीं विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh’s 17th assembly elections) में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने उन्हें उत्तर प्रदेश की कल्याणपुर, कानपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया। इस चुनाव में नीलिमा कटियार ने 86620 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी।

ये है पूरा सफरनामा

नाम- नीलिमा कटियार
निर्वाचन क्षेत्र – 211, कल्याणपुर, कानपुर नगर
दल – भारतीय जनता पार्टी
पिता का नाम- स्व0 अमरनाथ सिंह
जन्‍म तिथि –08 दिसम्बर, 1973
धर्म- हिन्दू
जाति- पिछड़ी जाति (कुर्मी)
शिक्षा- स्नातकोत्तर
विवाह तिथि- 13 दिसम्बर, 1996
पति का नाम- धर्मेन्द्र कुमार
सन्तान- दो पुत्र
मुख्यावास : 117/क्यु/54-ए, एल0आइ0सी0 सोसाइटी, शारदानगर, जनपद-कानपुर

पढ़ें :- Maharajganj:छात्र-छात्राओं को सशक्त बनाने का दिया मंत्र 

राजनीतिक योगदान
मार्च, 2017  17वीं विधान सभा के सदस्य प्रथम बार निर्वाचित

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...