1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. NEET 2024 : नीट मामले में सीबीआई ने दो मेडिकल स्टूडेंट समेत तीन को पकड़ा, तीनों करीबी हैं संजीव मुखिया के

NEET 2024 : नीट मामले में सीबीआई ने दो मेडिकल स्टूडेंट समेत तीन को पकड़ा, तीनों करीबी हैं संजीव मुखिया के

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने नीट पेपरलीक केस में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पटना से शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो (मंगलम विश्नोई और दीपेंद्र शर्मा) सॉल्वर बताए जा रहे हैं। दोनों भरतपुर मेडिकल कॉलेज (Bharatpur Medical College) के छात्र हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने नीट पेपरलीक केस में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पटना से शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो (मंगलम विश्नोई और दीपेंद्र शर्मा) सॉल्वर बताए जा रहे हैं। दोनों भरतपुर मेडिकल कॉलेज (Bharatpur Medical College) के छात्र हैं। इन दोनों पर चार मई को हजारीबाग में रहकर नीट का पेपर सॉल्व करने का आरोप हैं। वहीं तीसरे आरोपी की पहचान शशिकांत पासवान (Shashikant Paswan) के रूप में हुई है। वह पंकज कुमार और रॉकी उर्फ राकेश का सहयोगी बताया जा रहा है। इतना ही नहीं सीबीआई (CBI) द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी इस केस के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया (Mastermind Sanjeev Mukhiya) के भी करीबी बताए जा रहा है।

पढ़ें :- दिल्ली अग्निकांड: 6 कमरों के लाइसेंस पर चल रहा था 24 कमरों का होटल, कौन है 21 लोगों की मौत का कसूरवार?

रॉकी की रिमांड अवधि चार दिन बढ़ी

इधर, सीबीआई (CBI) की टीम इन तीनों को आरोपी को पहले कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद कोर्ट से इन्हें रिमांड पर लेने की अनुमति लेगी। राकेश रंजन उर्फ रॉकी की गिरफ्तारी और उससे पूछताछ के आधार पर कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। शनिवार को पटना सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत ने रॉकी की रिमांड अवधि चार दिन और बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि रॉकी की निशानदेही पर ही सीबीआई (CBI) लगातार कार्रवाई कर रही है।

पेपर लीक के तार आरआईएमएस से भी जुड़े

इधर, एक दिन पहले इसी मामले में ने रांची से एक छात्रा को गिरफ्तार किया है। सीबीआई (CBI) ने बताया कि नीट-यूजी पेपर लीक मामले (NEET-UG Paper Leak Case) में रांची के राजेंद्र इंस्टीट्य़ूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (RIMS) की द्वितीय वर्ष की छात्रा सुरभि कुमारी को गिरफ्तार किया गया है। इस तरह, पेपर लीक के तार आरआईएमएस (RIMS) से भी जुड़ गए हैं। सीबीआई (CBI) का कहना है कि सुरभि पर नीट-यूजी परीक्षा (NEET-UG Exam) के अभ्यर्थियों के प्रश्न पत्र हल किए थे। इस तरह से सॉल्वर गैंग (Solver Gang) के साथ छात्रा की कथित संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता। अधिकारियों ने बताया कि सुरभि कुमारी से दो दिनों की पूछताछ की गई। इसके बाद बाद छात्रा को सीबीआई (CBI)  ने हिरासत में ले लिया। आरोप है कि सुरभि ‘सॉल्वर गैंग’ (Solver Gang) की पांचवीं सदस्य थी, जो पांच मई की सुबह नीट-यूजी परीक्षा (NEET-UG Exam)  के दिन, पंकज कुमार द्वारा चुराए गए पेपर को हल करने के लिए हजारीबाग में मौजूद थी।

पढ़ें :- टीएमसी में बगावत के बीच ममता बनर्जी ने पार्टी की सभी यूनिटों को किया भंग, अब क्या करेंगे बागी?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...