पर्वतीय देश नेपाल में बीते दिनों हुए आंदोलन के बाद परिस्थितियां बदल रही है। यहां अंतरिम पीएम के तौर पर सुशीला कार्की ने शपथ ली थी और अब वे धीरे-धीरे अपनी कैबिनेट का विस्तार कर रही हैं।
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल (President Ramchandra Paudel) ने आज शीतल निवास में अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की (Prime Minister Sushila Karki) की सरकार के चार नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले नये मंत्रियों में अनिल कुमार सिन्हा, महावीर पुन, जगदीश खरेल और मदन परियार का नाम शामिल है। इन मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है और उनके मंत्रालयों का भी वितरण हो गया है।
अनिल कुमार सिन्हा – पूर्व न्यायाधीश सिन्हा को एक साथ उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय, कानून और न्याय मंत्रालय और भूमि सुधार, सहकारी और गरीबी उन्मूलन मंत्रालय तीन मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है।
महाबीर पुन – मैगसेसे पुरस्कार विजेता महाबीर पुन को शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय सौंपा गया है।
मदन प्रसाद परियार को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।