1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. नेपाल ने छोड़ा पानी, बिहार में मचा हड़कंप

नेपाल ने छोड़ा पानी, बिहार में मचा हड़कंप

नेपाल में तेज बारिश होने व जल अधिग्रहण क्षेत्र से पानी छोड़े जाने से बिहार में बाढ़ के संकट अब गहराने लगे हैं। बिहार  में बहने वाली नूना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

बिहार। नेपाल में तेज बारिश होने व जल अधिग्रहण क्षेत्र से पानी छोड़े जाने से बिहार में बाढ़ के संकट अब गहराने लगे हैं। बिहार में बहने वाली नूना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिसके कारण नदी का पानी रिहाइशी इलाके में प्रवेश कर गया है। जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो चुका है।

पढ़ें :- RJD और कांग्रेस के INDI गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की : PM मोदी

नेपाल के पानी छोड़ने के बाद से नूना नदी में जबरदस्त उफान देखा जा रहा है। बढ़े जलस्तर के कारण बाढ़ का पानी कई इलाके में घुस चुका है। कई गांवों में पानी कई फीट तक घुस गया। वहीं कई जगहों पर मुख्य मार्ग पर पानी आर-पार बहने से आवागमन बंद हो चुका है। जिसके कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है।

धीरे-धीरे पानी लोगों के घरों तक में आना शुरू हो गया है। जिसके कारण लोग वहां पर हड़कंप मच गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...