1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Osbeckia assamensis : असम के जंगलों में मिली ओस्बेकिया असामेंसिस फूलों की नई प्रजाति , मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

Osbeckia assamensis : असम के जंगलों में मिली ओस्बेकिया असामेंसिस फूलों की नई प्रजाति , मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

असम के मानस नेशनल पार्क में फूलों की नई प्रजाति मिली है। इसका नाम ओस्बेकिया असामेंसिस रखा गया है। ये प्रजाति राज्य की फूलों की विविधता को और बढ़ाती हैं। ओस्बेकिया असामेंसिस नाम की यह प्रजाति मेलास्टोमैटेसी परिवार से है और इसके बारे में वैज्ञानिक रूप से बताया गया है। इस पौधे में सितंबर से फरवरी के बीच फूल और फल आते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Osbeckia assamensis : असम के मानस नेशनल पार्क में फूलों की नई प्रजाति मिली है। इसका नाम ओस्बेकिया असामेंसिस रखा गया है। ये प्रजाति राज्य की फूलों की विविधता को और बढ़ाती हैं। ओस्बेकिया असामेंसिस नाम की यह प्रजाति मेलास्टोमैटेसी परिवार से है और इसके बारे में वैज्ञानिक रूप से बताया गया है। इस पौधे में सितंबर से फरवरी के बीच फूल और फल आते हैं। इससे इन महीनों में पार्क के प्राकृतिक परिदृश्य में रंग दिखाई देते हैं।

पढ़ें :- प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का आरोप, तीन गांव के 40 लोगों को बुलाया गया; लग्जरी होटल में बुक थे 15 कमरे

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लिखा, ”यह ‘ओस्बेकिया असामेंसिस’ (Osbeckia Assamensis) है – फूलों की एक नई प्रजाति, जिसे असम के मानस नेशनल पार्क में खोजा गया है। अगर आप मुझे फॉलो करते हैं, तो आपने देखा होगा कि मैं अक्सर हमारे राज्य में पौधों, फूलों और जानवरों की नई प्रजातियों के खोजे जाने की खबरें शेयर करता रहता हूं।

Osbeckia assamensis मेलास्टोमेटेसी (Melastomataceae) परिवार से संबंधित एक बारहमासी झाड़ी है। यह 2 से 2.5 मीटर तक ऊंची हो सकती है। इसमें लगभग 3 से 3.5 सेंटीमीटर आकार के गुलाबी फूल आते हैं। फूलों के प्रत्येक गुच्छे में करीब 30 से 35 फूल होते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...