1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को लेंगे शपथ, राज्यपाल के सामने पेश किया दावा

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को लेंगे शपथ, राज्यपाल के सामने पेश किया दावा

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देहरादून में हुई बैठक में बीजेपी की विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कई नाम इस पद के लिए रेस में थे, जिनको पीछे करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने बाजी मार ली है। पुष्कर सिंह धामी कल (रविवार) सीएम पद की शपथ लेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देहरादून में हुई बैठक में बीजेपी की विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कई नाम इस पद के लिए रेस में थे, जिनको पीछे करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने बाजी मार ली है। पुष्कर सिंह धामी कल (रविवार) सीएम पद की शपथ लेंगे।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

विधायक दल की बैठक में नाम का ऐलान होने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के सामने दावा पेश किया है। अब शपथग्रहण समारोह रविवार को होगा। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि धामी शनिवार को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार, वे आज शपथ नहीं लेना चाहते हैं।

आरएसएस के करीबी माने जाने वाले पुष्कर सिंह धामी बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे दो बार खटीमा से विधायक चुने जा चुके हैं। धामी का जन्म 16 सितंबर, 1975 को पिथौरागढ़ जिले में हुआ था।

बीजेपी के सभी विधायकों की दोपहर तीन बजे बैठक बुलाई गई थी। दिल्ली से पार्टी आलाकमान ने बतौर पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को देहरादून भेजा था। पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा होते ही पिछले कई दिनों से राज्य में चल रहा सियासी संकट भी खत्म हो गया है। यह संकट उस समय शुरू हुआ था, जब केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को दिल्ली तलब किया था।

पढ़ें :- राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को लगाई कड़ी फटकार, कहा- कानून से ऊपर नहीं हैं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...