HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Nobel Prize 2023 : कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को इस खास खोज के लिए मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize 2023 : कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को इस खास खोज के लिए मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

साल 2023 के नोबेल पुरस्कारों का एलान सोमवार से शुरू हो गया। इसके तहत आज फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र (Physiology or Medicine)  के लिए इस सम्मान के विजेताओं के नाम का एलान किया गया है। इस साल कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन (Katalin Karikó and Drew Weissman) को चिकित्सा का नोबेल दिया गया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कारों 2023 (Nobel Prize 2023 ) का एलान सोमवार से शुरू हो गया। इसके तहत आज फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र (Physiology or Medicine)  के लिए इस सम्मान के विजेताओं के नाम का एलान किया गया है। इस साल कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन (Katalin Karikó and Drew Weissman) को चिकित्सा का नोबेल दिया गया। इन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए यह सम्मान दिया गया। इस खोज (Discoveries Concerning Nucleoside Base Modifications) की वजह से कोरोनावायरस यानी सीओवीआईडी-19 (COVID-19) के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों (mRNA vaccines) के विकास में मदद मिली। नोबेल समिति के सचिव थॉमस पर्लमैन (Nobel Committee Secretary Thomas Perlman) ने कोरोलिंस्का संस्थान (Korolinska Institute) में विजेता की घोषणा की।

पढ़ें :- Breaking News-तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की हत्या

आज से ही हुई शुरुआत
चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत हो गई है। अब मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा होगी। इसके अलावा नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा नौ अक्तूबर को की जाएगी।

पढ़ें :- Breaking News: CPI के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का लखनऊ में निधन

इतना मिलता है पुरस्कार
पुरस्कारों में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी एक मिलियन अमेरिकी डॉलर या दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है। धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है। 1896 में उनका निधन हो गया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...