1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. नार्वे: सड़कों पर धनुष-तीर चलाकर संदिग्ध हमलावर ने 5 लोगों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नार्वे: सड़कों पर धनुष-तीर चलाकर संदिग्ध हमलावर ने 5 लोगों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नार्वे के दक्षिण पूर्वी शहर कोंग्सबर्ग में घटी एक घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।राजधानी ओस्लो में एक व्यक्ति ने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

ओस्लो: नार्वे के दक्षिण पूर्वी शहर कोंग्सबर्ग में घटी एक घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।राजधानी ओस्लो में एक व्यक्ति ने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ओस्लो में बुधवार को धनुष और तीर (bow and arrows) से लैस एक व्यक्ति ने पांच लोगों की हत्या कर दी। वहीं, दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्होंने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। कोंग्सबर्ग (Kongsberg) के टाउन सेंटर में कई स्थानों पर हुए हमले का मकसद अज्ञात है, लेकिन पुलिस ने आतंकी घटना होने से इनकार नहीं किया है। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कोंग्सबर्ग में रहने वाले एक 37 वर्षीय डेनिश नागरिक के रूप में की है।

पढ़ें :- पाकिस्तानी युवती के अंदर धड़क रहा है भारतीय दिल, चेन्नई में सफल हार्ट ट्रांसप्लांट

पुलिस अधिकारी आयविंड आस (Police Chief Oeyving Aas) ने पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। अन्य दो घायल आईसीयू में हैं। हमलावर ने कूप एक्स्ट्रा सुपरमार्केट में घुसकर लोगों पर हमला किया था। हमलावर ने सबसे पहले शहर के एक व्यस्त चौराहे पर मौजूद लोगों को निशाना बनाया। इसके बाद वो पास के इलाकों की तरफ भाग गया।

यह घटना नॉर्वे के स्थानीय समय के अनुसार 13 अक्टूबर को शाम तकरीबन 6.30 बजे हुई है। जहां पर यह हमला हुआ है वह जगह ओस्लो से तकरीबन 60 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। पुलिस के अनुसार संदिग्ध हमलावर पैदल शहर में लोगों पर तीर-धनुष से हमले करने लगा था। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है और हमलावर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...