1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने चढ़ावा चोरी मामले में दी सफाई, बोले-चोरी की घटना से आहत, दुखी और लज्जित हूं…

अब राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने चढ़ावा चोरी मामले में दी सफाई, बोले-चोरी की घटना से आहत, दुखी और लज्जित हूं…

राम मंदिर चोरी मामले (Ram Mandir Theft Case) में अब ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज (Trust Treasurer Govind Dev Giri Maharaj) ने चिट्ठी जारी कर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि चोरी की घटना से आहत, दुखी और लज्जित हूं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने प्रवास के लिए न्यास से एक रुपया भी नहीं लिया।

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या : राम मंदिर चोरी मामले (Ram Mandir Theft Case) में अब ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज (Trust Treasurer Govind Dev Giri Maharaj) ने चिट्ठी जारी कर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि चोरी की घटना से आहत, दुखी और लज्जित हूं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने प्रवास के लिए न्यास से एक रुपया भी नहीं लिया। गोविंद देव गिरी (Govind Dev Giri) ने कहा कि खर्च सीधे बैंक के माध्यम से किए जाते थे, मैं कथा के लिए बाहर रहता था, मेरा निवास पुणे में है, मैं अयोध्या महीने-डेढ़ महीने में ही आता था।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने CEC तीखा हमला, बोले-'ज्ञानेश कुमार देशद्रोही, मुख्य चुनाव आयुक्त पद से दें इस्तीफा'

चंदा चोरी के 5 आरोपियों से पुलिस ने की पूछताछ

इधर राम मंदिर चंदा चोरी के 5 आरोपियों अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, करुणेश पांडे और मनीष यादव से आज अयोध्या पुलिस ने लगभग 5 घंटे पूछताछ की। इन सभी आरोपियों से पुलिस को चोरी के पैसे से बनाई कई प्रॉपर्टी की महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी है। आज की पूछताछ के बाद पुलिस इन आरोपियों की चोरी के पैसे से बनाई गई सभी प्रॉपर्टी की जांच करेगी।

पढ़ें :- भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, कई राज्यों में नए महासचिव और संयुक्त महासचिव नियुक्त, जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली?

मामले की जांच कर रहे अयोध्या सीओ आशुतोष तिवारी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष जज रजत वर्मा की कोर्ट में पूछताछ की अर्जी दाखिल की थी। इससे पहले पुलिस ने जेल में अविनाश से पूछताछ की थी और फिर उसकी पुलिस कस्टडी भी ली थी। जरूरत पड़ने पर आज की पूछताछ के बाद फिर इनकी एक-एक करके पुलिस कस्टडी भी ली जा सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...