1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. शिक्षक भर्ती में अब पहले बिहार के लोगों को मिलेगा मौका…चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार का बड़ा एलान

शिक्षक भर्ती में अब पहले बिहार के लोगों को मिलेगा मौका…चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार का बड़ा एलान

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने शिक्षक अभ्यार्थियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने बुधवार को एलान किया, नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने शिक्षक अभ्यार्थियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने बुधवार को एलान किया, नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।

पढ़ें :- Assembly elections announced: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, पश्चिम बंगाल में होगा दो चरणों में मतदान, चार मई को आएंगे नतीजे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों (DOMICILE) को प्राथमिकता देने हेतु शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। यह TRE-4 से ही लागू किया जाएगा। वर्ष 2025 में TRE-4 एवं वर्ष 2026 में TRE-5 का आयोजन किया जाएगा। TRE-5 के आयोजन के पूर्व STET का आयोजन करने का भी निदेश दिया गया है।

बता दें कि, बीते काफी दिनों से डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग की जा रही थी। एक अगस्त को अभ्यार्थियों ने इसको लेकर पैदल मार्च भी किया था। इन सबके बीच अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षक अभ्यार्थियों को बड़ा तोहफा दिया है। चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने ये तोहफा देकर अभ्यार्थियों को बड़ी राहत दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...