नई दिल्ली: लड़कियों को बल बढ़ाने का बहुत शौक होता है और इस शौक में वह सौ जतन कर डालती हैं। वैसे ऐसे में कई लडकियां ऐसी भी हैं जिन्हे इन जतन की कोई जरूरत नहीं होती क्योंकि उनके बाल तो बहुत खूबसूरत होते हैं।
आपको बता दें, आप सभी ने आज तक दुनिया के सबसे लंबे बाल का रिकॉर्ड या बालों से भारी चीजें खींचने जैसे कई रिकॉर्ड्स के बारे में सुना भी होगा। अब इसी क्रम में आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं एक ऐसी लड़की को जो बालों से रस्सी कूद रही है।
सुनकर आपको झटका तो लगा ही होगा लेकिन यह सच है। WWE की एक फीमेल रेसलर बियांका ब्लेयर का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं उनकी चोटी इतनी लंबी है कि स्किपिंग करते वक्त वह रस्सी की बजाय अपनी चोटी का इस्तेमाल करती हैं। वैसे बियांका ब्लेयर अपने लंबे बालों के लिए काफी फेमस हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- हनुमानजी के मंदिर में रामायण पढ़ने पहुंचे बजरंगी के दूत, VIDEO देख कर किसी ने जोड़ लिए हाथ...
उनके बाल जो देखता है वह देखता रह जाता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वह अपनी चोटी के साथ रस्सी कूदते नजर आ रहीं हैं। इस वीडियो में वो पिंक कलर के आउटफिट में अलग-अलग अंदाज में रस्सी कूद रही हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- देखते ही देखते मछली ने कर दिया ईल का काम तमाम, VIDEO देखने वालों का मुह रह गया खुला का खुला
आप देख सकते हैं बियांका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ओह, यहां कुछ खास है। मैं अपने ओब्सटेकल कोर्स की ट्रेनिंग कर रही हूं।’ इस वीडियो को जो देख रहा है उसके होश उड़ रहे हैं। हर कोई वीडियो को देखकर बियांका की तारीफ़ किये बिना नहीं रह पा रहा है। वैसे बियांका अपने बालों के कारण ही हर जगह मशहूर हो रहीं हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- बॉलीवुड राइटर ने शेयर किया नन्हें बच्चे का हल चलाता हुआ VIDEO, कहा- किसानो को कैसे थका पाओगे...