1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ODI World Cup IND vs SL: सिराज और शमी की घातक गेंदबाजी के आगे उड़े श्रीलंकाई खिलाड़ियों के होश

ODI World Cup IND vs SL: सिराज और शमी की घातक गेंदबाजी के आगे उड़े श्रीलंकाई खिलाड़ियों के होश

वनडे विश्व कप में आज भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कहर जारी है। मोहम्मद सिराज की तूफानी गेंदबाजी के आगे श्रीलंका के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए हैं। मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को बैकफुट पर कर दिया है। उन्होंने अभी तक तीन विकेट लिए हैं। पहला विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया। उन्होंने पथुम निसांका को आउट किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

ODI World Cup IND vs SL: वनडे विश्व कप में आज भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कहर जारी है। मोहम्मद सिराज की तूफानी गेंदबाजी के आगे श्रीलंका के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए हैं। मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को बैकफुट पर कर दिया है। उन्होंने अभी तक तीन विकेट लिए हैं। पहला विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया। उन्होंने पथुम निसांका को आउट किया। इसके बाद दिमुथ करुणारत्ने और कप्तान कुसल मेंडिस को सिराज ने पवेलियन भेज दिया। सिराज की तूफानी गेंदबाजी की हर तरफ तारीफ हो रही है। वहीं, अब लोगों को एशिया कप की याद आने लगी है। दरअसल, एशिया कप के फाइनल में मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी देखने को मिली थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ही ये घातक गेंदबाजी की थी। सिराज ने सिर्फ 16 गेंद पर 5 विकेट लिया था। यह उनका वनडे करियर का बेस्ट प्रदर्शन था।

पढ़ें :- श्रीलंका में 21 भारतीय गिरफ्तार, अवैध रूप से एक ऑनलाइन मार्केटिंग सेंटर चलाने का है आरोप

शमी ने झटके दो विकेट
श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने दो गेंद पर दो विकेट चटका दिए।

श्रीलंका को दिया 358 रनों का लक्ष्य
श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। वहीं, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 357 रन बनाए। ऐसे में श्रीलंका को  जीत के लिए 358 रन चाहिए। भारत की तरफ से शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने तूफानी पारी खेली।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान/विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंता, महीश तीक्ष्णा, कसुन रजिथा, दुष्मंत चमीरा, दिलशान मदुशंका।

पढ़ें :- ICC Test Rankings : भारत के रविचंद्रन अश्विन विश्व के नंबर गेंदबाज, कुलदीप की लंबी छलांग, रोहित-यशस्वी को भी फायदा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...