1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. श्रीलंका में 21 भारतीय गिरफ्तार, अवैध रूप से एक ऑनलाइन मार्केटिंग सेंटर चलाने का है आरोप

श्रीलंका में 21 भारतीय गिरफ्तार, अवैध रूप से एक ऑनलाइन मार्केटिंग सेंटर चलाने का है आरोप

श्रीलंका (Sri Lanka) ने 21 भारतीयों को द्वीप राष्ट्र में अवैध रूप से एक ऑनलाइन मार्केटिंग केंद्र संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने इसे पर्यटक वीजा (Tourist Visa)  में दी गई ढील का उल्लंघन बताया है। श्रीलंका में पर्यटक वीजा पर रहने वाले इन सभी भारतीयों की उम्र 24 और 25 के बीच है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। श्रीलंका (Sri Lanka) ने 21 भारतीयों को द्वीप राष्ट्र में अवैध रूप से एक ऑनलाइन मार्केटिंग केंद्र संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने इसे पर्यटक वीजा (Tourist Visa)  में दी गई ढील का उल्लंघन बताया है। श्रीलंका में पर्यटक वीजा पर रहने वाले इन सभी भारतीयों की उम्र 24 और 25 के बीच है। सभी को प्रवासन और आप्रवासन विभाग (Department of Migration and Immigration) ने हिरासत में ले लिया है।

पढ़ें :- आसाराम को बड़ा झटका : नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखा बरकरार, अब करना होगा सरेंडर

प्राथमिक जांच के बाद विभाग ने नेगोंबो शहर (Negombo City) में उनके किराए वाले घर की तलाशी ली, जहां उन्हें ऑनलाइन मार्केटिंग केंद्र (Online Marketing Center) के बारे में मालूम चला। घर को दफ्तर के तौर पर बनाया गया था, जहां से उन्होंने कम्प्यूटर और अन्य अपकरण बरामद किया। श्रीलंकाई नियमों के मुताबिक, पर्यटक वीजा (Tourist Visa) पर द्वीप राष्ट्र में घूमने जाने वाले लोगों से वैतनिक या अवैतनिक काम नहीं लिया जा सकता।

इन सभी भारतीय नागरिकों ने श्रीलंका (Sri Lanka) में पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए चल रहे पायलट प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में वहां की सरकार द्वारा 31 मर्च तक कुछ देशों को नि:शुल्क वीजा शर्त का उपयोग किया था। ये सभी फरवरी और मार्च में पर्यटक वीजा के जरिए श्रीलंका (Sri Lanka)  पहुंचे। गिरफ्तार किए गए सभी भारतीयों को वेलिसारा के हिरासत केंद्र में ले जाया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...