1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. NAUTANWA:अक्षय तृतीया पर श्रीराम जानकी मंदिर में अखण्ड मानस पाठ व विशाल भण्डारे का आयोजन

NAUTANWA:अक्षय तृतीया पर श्रीराम जानकी मंदिर में अखण्ड मानस पाठ व विशाल भण्डारे का आयोजन

अक्षय तृतीया पर श्रीराम जानकी मंदिर में अखण्ड मानस पाठ व विशाल भण्डारे का आयोजन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: प्रभु श्री राम की असीम कृपा से संचालित श्री श्री रामजानकी मंदिर (ठाकुर द्वारा) में माँ अन्नपूर्णा नित्य प्रसाद सेवा के एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर आगामी 20 अप्रैल 2026, सोमवार (अक्षय तृतीया) को अखण्ड रामचरितमानस पाठ एवं विशाल भण्डारे का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

पढ़ें :- अखिलेश ने ब्रजेश पाठक का नाम लिए बगैर, बोले- इनका मंत्रालय कौन सा है, इन्हें ये भी याद नहीं होगा तभी वो बीमार-सा पड़ा है

मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाला यह धार्मिक अनुष्ठान दिन में 12 बजे से प्रारंभ होकर “हरि इच्छा” तक अनवरत चलता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। अखण्ड मानस पाठ के साथ-साथ विशाल भण्डारे में प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

मंदिर सेवा समिति (रजि.) द्वारा समस्त श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें और इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनें।

इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार जगदीश गुप्त ने बताया कि माँ अन्नपूर्णा नित्य प्रसाद सेवा के एक वर्ष पूर्ण होने पर यह आयोजन विशेष महत्व रखता है, जो क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- संजय सिंह , बोले-मतदाता सूची में गड़बड़ी लोकतंत्र के लिए खतरा, यूपी की ढाई प्रतिशत महिला मतदाता कहां चली गईं?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...