1. हिन्दी समाचार
  2. रिलेशनशिप
  3. Rakshabandhan के दिन कलाई में राखी बांधते समय जरुर करें ये काम, भाईयों पर रहेगी हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा

Rakshabandhan के दिन कलाई में राखी बांधते समय जरुर करें ये काम, भाईयों पर रहेगी हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा

रक्षाबंधन के त्यौहार को अब बस कुछ दिन ही बचे है। सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल 19 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई बहन के इस त्यौहार पर बहनें अपने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र और राखी बांधती है। जीवन भर बहन की रक्षा करेगा यह वचन लेती हैं। राखी भाई बहन के बीच प्यार और विश्वास का अटूट धागा होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

रक्षाबंधन के त्यौहार को अब बस कुछ दिन ही बचे है। यह त्यौहार सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल 19 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई बहन के इस त्यौहार पर बहनें अपने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र और राखी बांधती है। जीवन भर बहन की रक्षा करेगा यह वचन लेती हैं। राखी भाई बहन के बीच प्यार और विश्वास का अटूट धागा होता है।

पढ़ें :- मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का शर्मा? ‘हमसफर’ की तस्वीर से शुरू हुई शादी की चर्चा

राखी बांधने की कई मान्यता और नियम होते है। जैसे राखी बांधते समय बहनों को भाई की कलाई में कच्चा नारियल रखना चाहिए। हाथमें नारियल रखकर राखी बांधने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा भाईयों पर बनी रहती है।

राखी बंधवाते समय हाथ में नारियल रखने के पीछे यह मान्यता है कि, भाई को खाली हाथ राखी नहीं बंधवानी चाहिए। राखी बंधवाते समय उसका हाथ हरा-भरा रहना चाहिए, जिससे की भाई के हाथ में सदैव मां लक्ष्मी का वास रहे। इसलिए आज भी इन मान्यता का पालन किया जाता है।

लेकिन कुछ लोग राखी बांधते समय भाई के हाथ में सूखा नारियल जिसे गोला भी कहते हैं। रखते हैं या फिर कोई एक फल या मिठाई आदि रख देते हैं, जोकि गलत है। इसलिए बहनें इस बात का ध्यान रखें कि, राखी बांधते समय भाई के हाथ में केवल पानी वाला नारियल ही रखें। इससे भाई की तरक्की होगी और उसके बाद धन की कमी नहीं रहेगी।

पढ़ें :- शादी के चार साल बाद बेबी डॉल सिंगर का पति से रिश्ता खत्म, सोशल मीडिया पर दी अलग होने की जानकारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...