1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Onam 2022 Date : इस दिन है ओणम का त्योहार ? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व

Onam 2022 Date : इस दिन है ओणम का त्योहार ? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व

ओणम राजा महाबली के स्वागत के लिए मनाया जाता है। जिनके बारे में माना जाता है कि वे 10 दिवसीय उत्सव के दौरान केरल आए थे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Onam 2022 Date : ओणम राजा महाबली के स्वागत के लिए मनाया जाता है। जिनके बारे में माना जाता है कि वे 10 दिवसीय उत्सव के दौरान केरल आए थे। ओणम मुख्यतः केरल  तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के राज्यों में मनाया जाता है।   मलयालम सौर कैलेंडर के आधार पर ओणम चिंगम माह में मनाते हैं। ओणम केरल का सबसे बड़ा त्योहार है। इस उत्सव में लोग नौका दौड़ में भाग लेते हैं।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

ओणम को केले के पत्ते पर परोसे जाने वाले एक रंगीन दावत के साथ मनाया जाता है। जिसमें 25 से अधिक व्यंजन शामिल होते हैं। जिन्हें ‘ओणम साध्य ‘ एक पारंपरिक केरल भोजन  के रूप में जाना जाता है। त्योहार मानसून के मौसम के अंत का प्रतीक है और फसल का स्वागत करता है।

ओणम 2022 तिथि और मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, थिरुवोणम नक्षत्र का प्रारंभ 07 सितंबर दिन बुधवार को शाम 04:00 बजे से हो रहा है. यह 08 सितंबर गुरुवार को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. ओणम थिरुवोणम नक्षत्र में मनाते हैं, इसलिए 08 सितंबर को ओणम का त्योहार मनाया जाएगा।

इस साल, ओणम उत्सव 30 अगस्त को शुरू होगा और 8 सितंबर को समाप्त होगा। जबकि मुख्य समारोह 8 सितंबर को थिरुवोनम दिवस या पवित्र ओणम दिवस पर होने वाले हैं, भव्य आयोजन में  हाथियों की एक चमकदार औपचारिक परेड होती है। , रंगीन झांकियां, और लोक कला प्रदर्शन  होते हैं।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...