1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. एक बार फिर राजधानी दिल्ली पर आतंकवाद का मंडरा रहा खतरा, प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती  

एक बार फिर राजधानी दिल्ली पर आतंकवाद का मंडरा रहा खतरा, प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती  

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से आतंकी अलर्ट जारी कर दिय गया है। जिसके बाद राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, यूपी पुलिस को दिल्ली में संभावित आतंकी हमलों की इनपुट मिलने के बाद नई दिल्ली में हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से आतंकी अलर्ट जारी कर दिय गया है। जिसके बाद राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, यूपी पुलिस को दिल्ली में संभावित आतंकी हमलों की इनपुट मिलने के बाद नई दिल्ली में हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया है।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

दिल्ली पुलिस के अनुसार एक आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (इंडिया सेल)  ने एक ईमेल यूपी पुलिस को भेज कर इसके बारे में अवगत कराया। जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने सारी ईमेल के बारे में सारी डिटेल दिल्ली पुलिस को भेज दी है। इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को नई दिल्ली के सरोजनी नगर बाजार में सर्च ऑपरेशन चलाया।

जिसके बाद सरोजिनी नगर मिनी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने कहा कि बाजार को कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे और साथ ही प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी।

लेकिन वहीं बाजार को बंद करने के फैसले को लेकर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि हम बाजार को बंद नहीं करने के लिए नहीं, बल्कि सर्च ऑपरेशनक के लिए वहां गए थे।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...