1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. खून-खराबा केवल BJP और उसका इकोसिस्टम चाहता है, जो नफ़रत के तवे पर हिंसा की रोटी सेंकने के हर मौके का उठाता है फायदा: राहुल गांधी

खून-खराबा केवल BJP और उसका इकोसिस्टम चाहता है, जो नफ़रत के तवे पर हिंसा की रोटी सेंकने के हर मौके का उठाता है फायदा: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उत्तम नगर के लोगों ने हिंसा की भारी कीमत चुकाई है-एक तरफ एक जवान लड़के, तरुण, की जान चली गई, दूसरी तरफ एक पूरा परिवार उत्पीड़न का सामना कर रहा है। उन्हें और खून-खराबा नहीं चाहिए। खून-खराबा केवल BJP और उसका इकोसिस्टम चाहता है, जो नफ़रत के तवे पर हिंसा की रोटी सेंकने के हर मौके का फायदा उठाता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। ईद से ठीक पहले पश्चिमी दिल्‍ली के उत्‍तम नगर इलाके में लगे नफरती पोस्टरों पर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। इलाके में कुछ दिन पहले हुई हिंसक झड़प में 26 वर्षीय एक युवक की कुछ दिनों पहले मौत हो गयी थी। जिसके बाद से इलाके में हालात लगातार संवेदनशील बने हुए हैं। अब इसको लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि, खून-खराबा केवल BJP और उसका इकोसिस्टम चाहता है, जो नफ़रत के तवे पर हिंसा की रोटी सेंकने के हर मौके का फायदा उठाता है।

पढ़ें :- Araria Horrific Murder : ठेले वाले ने वाहन चालक का सिर धड़ से किया अलग, फिर गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटकर मार डाला

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उत्तम नगर के लोगों ने हिंसा की भारी कीमत चुकाई है-एक तरफ एक जवान लड़के, तरुण, की जान चली गई, दूसरी तरफ एक पूरा परिवार उत्पीड़न का सामना कर रहा है। उन्हें और खून-खराबा नहीं चाहिए। खून-खराबा केवल BJP और उसका इकोसिस्टम चाहता है, जो नफ़रत के तवे पर हिंसा की रोटी सेंकने के हर मौके का फायदा उठाता है।

उन्होंने आगे लिखा, वो चाहते हैं कि देश हिंदू-मुसलमान में उलझा रहे, ताकि लोग यह न पूछ सकें कि आखिर प्रधानमंत्री देश की रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और सामरिक संप्रभुता को अमेरिका के हवाले करने पर क्यों मजबूर हैं-इसीलिए, दिन-दहाड़े देश की राजधानी में फिर से दंगों जैसे हालात खड़े किए जा रहे हैं। दिल्लीवासियों से अनुरोध है किसी बहकावे में न आएं – देश की शक्ति हमारी एकता, भाईचारे और मोहब्बत में है। जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो।

 

पढ़ें :- दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 से अधिक IAS अधिकारियों को मिली नई तैनाती
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...