Oppo F33 Series 5G India Launch Date : ओपो ने आज आधिकारिक तौर पर नई Oppo F33 Series 5G की भारत में लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में दो नए स्मार्टफोन- Oppo F33 5G और Oppo F33 Pro 5G देश में 15 अप्रैल को पेश होंगे। इस बीच, कई रिपोर्ट्स में इस आने वाली सीरीज़ से जुड़ी कुछ डिटेल्स सामने आई हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नई Oppo F33 Series 5G का F33 Pro मॉडल Misty Forest, Starry Blue और Passion Red रंगों में आएगा। इसमें पीछे की तरफ 50MP OV50D40 मेन कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा है, जबकि सामने की तरफ 50MP GC50F6 अल्ट्रा-वाइड सेल्फ़ी कैमरा सेंसर होगा, जिसका फ़ील्ड ऑफ़ व्यू 100 डिग्री, f/2.0 अपर्चर, 18mm फ़ोकल लेंथ और ऑटोफ़ोकस सपोर्ट है। Pro मॉडल में 6.57-इंच का डिस्प्ले है और इसका वज़न 194g है।
Oppo F33 Pro 5G “One-Piece Cold Carving” बनावट के साथ आता है। इसका पिछला कवर 1.5mm की एक ही पॉलीमर शीट से बना है – जो ऐक्रेलिक और पॉलीकार्बोनेट का मिश्रण है। इसमें इंटीग्रेटेड कोल्ड स्कल्प्टिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, और डिवाइस को ज़्यादा टिकाऊ बनाने के लिए इस पर एक हार्ड कोटिंग की गई है। कैमरा मॉड्यूल को ग्लॉसी फ़िनिश दिया गया है, जबकि पिछले पैनल पर इसके विपरीत मैट टेक्सचर है।
इस सीरीज़ में AI Groupfie expert, AI Portrait Glow, Colourful Front Fill Light, Popout और dual-view video जैसे कई इमेजिंग फ़ीचर्स होंगे। यह सीरीज़ एक नए डिज़ाइन वाले “Starry Sea Lens Module” के साथ आती है।