HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. विपक्ष मणिपुर मुद्दे पर सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रहा…वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा हमला

विपक्ष मणिपुर मुद्दे पर सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रहा…वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा हमला

वित्तमंत्री ने कहा कि मणिपुर जैसे संवेदनशील मामले पर विपक्षी दल सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। आज साबित हो गया कि विपक्ष मणिपुर के मुद्दे पर सिर्फ मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। अगर उन्हें वास्तव में परवाह होती, तो वे इस पर चर्चा करते। उन्होंने कहा कि आज आपने राज्यसभा में देखा कि आज सुबह सूची में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा होनी तय थी। जब चर्चा शुरू होने का समय आया, तो विपक्ष ने इससे किनारा कर लिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मणिपुर हिंसा (Manipur violence) को लेकर विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार (Central government) पर निशाना साध रहे हैं। संसद में भी इस मामले को लेकर हंगामा जारी है। इस बीच केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी दल चर्चा में हिस्सा नहीं लेना चाहता है। आज जब यह मुद्दा संसद में उठाया गया तो विपक्ष चर्चा से भागता नजर आया। विपक्ष के व्यवहार से दुखी हूं।

पढ़ें :- मणिपुर हिंसा के एक साल पूरे, पर सत्ता के अहंकार में चूर पीएम मोदी वहां आज तक नहीं गए : कांग्रेस

वित्तमंत्री ने कहा कि मणिपुर जैसे संवेदनशील मामले पर विपक्षी दल सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। आज साबित हो गया कि विपक्ष मणिपुर के मुद्दे पर सिर्फ मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। अगर उन्हें वास्तव में परवाह होती, तो वे इस पर चर्चा करते। उन्होंने कहा कि आज आपने राज्यसभा में देखा कि आज सुबह सूची में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा होनी तय थी। जब चर्चा शुरू होने का समय आया, तो विपक्ष ने इससे किनारा कर लिया। यह तो पहले से तय था। सदन के नेता इसके लिए तैयार थे। विपक्षी नेता भी इसके लिए तैयार थे, लेकिन जब समय आया तो सभी ने बाहर जाना जरूरी समझा।

इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दल से कहा कि आइए चर्चा करिए। सरकार तैयार है। आपके नेता तो मणिपुर जाकर आएं हैं। वहां के लोगों से चर्चा कर के आए हैं। लोगों का दर्द साझा किया है। तो आइए चर्चा सदन में भी चर्चा करिए। सरकार इसके लिए पहले दिन से तैयार है। कोई भी रुकावट नहीं आएगी।

 

पढ़ें :- पिछले 10 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने युवाओं के सपनों और किसानों के अधिकारों को कुचलने का काम किया है: सचिन पायलट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...