HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रिहायशी इलाके में कूड़ा संग्रह केंद्र बनाए जाने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश, डीएम को लिखा पत्र, कहा-इससे बढ़ेंगी बीमारियां

रिहायशी इलाके में कूड़ा संग्रह केंद्र बनाए जाने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश, डीएम को लिखा पत्र, कहा-इससे बढ़ेंगी बीमारियां

राजधानी लखनऊ में ​रिहायशी इलाके में कूड़ा केंद्र बनाए जाने से स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के इस कदम के कारण यहां पर बीमारियां बढ़ेंगी और लोगों को परेशान होना पड़ेगा। इसको लेकर पेपर मिल वार्ड के सभासद राजेश सिंह ने जिलाधिकारी लखनऊ को पत्र लिखा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ​रिहायशी इलाके में कूड़ा केंद्र बनाए जाने से स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के इस कदम के कारण यहां पर बीमारियां बढ़ेंगी और लोगों को परेशान होना पड़ेगा। इसको लेकर पेपर मिल वार्ड के सभासद राजेश सिंह ने जिलाधिकारी लखनऊ को पत्र लिखा है।

पढ़ें :- Maharajganj:चुनावी जंग की जीत बूथ जीता चुनाव जीतने के मूल मंत्र पर आधारित है-पंकज चौधरी 

 

सभासद ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा कि, गत दिवस से नगर निगम के केंद्रीय कार्यशाला (इल्डिको ग्रीन कालोनी) के सामने स्थल पर नगर निगम के द्वारा ‘कूड़ा संग्रह केन्द्र’ बनाने का कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। यह केन्द्र रिहायशी इलाके के मध्य में बनाया जा रहा है। इस केन्द्र के आसपास की कालोनी पेपर मिल कालोनी, विश्वास खंड, मेट्रो सिटी, नेहरू इन्क्लेव, मीकमपुर बादशाह नगर, एल्डिको ग्रीन इत्यादि के निवासियों को इससे खतरा बढ़ेगा।

कूड़ा केन्द्र से उत्पन्न होने वाली बदबू दुर्गन्ध तथा अन्य बीमारियों से स्थानीय लोगों को जूझना पड़ेगा। साथ ही कहा कि इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित होगी। वहीं, नगर निगम के इस कदम का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने केन्द्रीय कार्यशाला के सामने सांकेतिक प्रदर्शन किए। स्थानीय लोगों और सभासद की मांग है कि यहां पर कूडा केंद्र न बने।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...