HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में दरिंदगी पर लोगों में आक्रोश, सीएम केजरीवाल बोले-ऐसे लोगों को फांसी की सजा मिलना चाहिए

दिल्ली में दरिंदगी पर लोगों में आक्रोश, सीएम केजरीवाल बोले-ऐसे लोगों को फांसी की सजा मिलना चाहिए

दिल्ली के कंझावला में हुई दिल दहला देने वाली घटना के बाद पुलिस की कार्यशैल पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कानून व्यवस्था की इस घटना ने पोल खोल दी है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने भी इस घटना पर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए घटना को शर्मनाक बताया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि घटना के दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के कंझावला में हुई दिल दहला देने वाली घटना के बाद पुलिस की कार्यशैल पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कानून व्यवस्था की इस घटना ने पोल खोल दी है। इस बीच आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने भी इस घटना पर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए घटना को शर्मनाक बताया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने कहा कि घटना के दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए।

पढ़ें :- बीजेपी के लोग जानते हैं ये लोग बुरी तरह से दिल्ली में हार रहे...अरविंद केजरीवाल का निशाना

साथ ही कहा कि आज हमारा समाज किस तरफ जा रहा है। कुछ लड़कों ने कई किलोमीटर तक एक लड़की को घसीटा जो बेहद ही दर्दनाक है। पोस्टमार्टम अभी चल रहा है सच जल्द पता चलेगा। चाहे आरोपी कितने भी रसूख वाले क्यों ना हों उनको सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिये। वहीं, इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।

लोग आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर लोगों ने जाम लगा दिया है। यहां कुछ लोग आरोपियों के को फांसी दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

इससे पहले इस घटना को लेकर कार में डीसीपी आउटर दिल्ली हरेंद्र सिंह ने कहा कि कार में बैठे 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ IPC धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आज हम उनको कोर्ट में पेश करेंगे और पुलिस रिमांड की मांग करेंगे, मृतका का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के बोर्ड के माध्यम से कराया जाएगा।

पढ़ें :- पुलिसिया उत्पीड़न से प्रदेश का हर गरीब परेशान हो चुका है...मुरादाबाद की घटना पर कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...