1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Padma Shri Award 2023: सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को इस साल मिलेगा पद्मश्री, जताया आभार

Padma Shri Award 2023: सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को इस साल मिलेगा पद्मश्री, जताया आभार

गणतंत्र दिवस (Republic day) की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में 91 लोगों को शामिल किया गया है। बिहार के गणितज्ञ व सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को भी सम्मानित किया जाएगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Padma Shri Award 2023 : गणतंत्र दिवस (Republic day) की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में 91 लोगों को शामिल किया गया है। बिहार के गणितज्ञ व सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को भी सम्मानित किया जाएगा।

पढ़ें :- 74th Republic Day : 901 पुलिसकर्मी पुलिस मेडल से सम्मानित, 140 को वीरता के लिए मिला पदक

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार  को ‘साहित्य और शिक्षा’ श्रेणी जबकि सुभद्रा देवी और कपिल देव प्रसाद को ‘कला’ श्रेणी में पद्मश्री मिलेगा।

गणितज्ञ आनंद कुमार ने ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी और सरकार को शुक्रिया कहा। आनंद कुमार ने ट्वीट में लिखा है- ‘भारत सरकार ने मुझे पद्मश्री सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की, विशेष आभार आपने मुझे इस सम्मान के लायक समझा। साथ ही साथ उन तमाम लोगों का सहृदय धन्यवाद, जिन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी मेरा साथ नहीं छोड़ा।’

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...