1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Padmini Ekadashi 2023 : आज मां लक्ष्मी की कृपा पाने का विशेष दिन है, करें ये उपाय

Padmini Ekadashi 2023 : आज मां लक्ष्मी की कृपा पाने का विशेष दिन है, करें ये उपाय

आज पद्मिनी एकादशी है। आज का दिन इसलिए विशेष है कि आज भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा लिए खास है। इस समय अधिक मास चल रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Padmini Ekadashi 2023 : आज पद्मिनी एकादशी है। आज का दिन इसलिए विशेष है कि आज भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा लिए खास है। इस समय अधिक मास चल रहा है। अधिक मास का महत्व है कि  इस अवधि में भगवान शिव के भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। विष्‍णु पुराण में में बताया गया है कि अधिक मास में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष फल है। आज के दिन कुछ उपाय करने से  मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर अपने भक्तों पर अति शीघ्र कृपा करतीं है और भक्तों पर धन वर्षा करती हैं। आइये जानते है पद्मिनी एकादशी पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय।

पढ़ें :- 28 मार्च 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

आज तुलसी के उपाय

1.पद्मिनी एकादशी पर करने के बहुत ही शुभ फल प्राप्त होते हैं। पद्मिनी एकादशी पर शाम के वक्त तुलसी पर घी का दीपक जलाएं और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

2.तुलसी के पेड़ की 11 बार परिक्रमा करें और मन ही मन मां लक्ष्मी का ध्‍यान करते रहें। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी तक आपकी बात शीघ्र ही पहुंचती हैं और वे आपसे प्रसन्‍न होकर सुख समृद्धि प्रदान करती हैं।

3.पद्मिनी एकादशी पर पूजा में शंख का प्रयोग जरूर करें। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शंख को मां लक्ष्मी का भाई माना जाता है और मां लक्ष्‍मी की कृपा उन पर बनी रहती है।

पढ़ें :- Mokshada Ekadashi 2023 : मोक्षदा एकादशी के दिन की जाती है भगवान विष्णु की पूजा ,  मिलती है श्रीहरि की कृपा

4.यदि आपको नौकरी में तरक्की नहीं प्राप्त हो रही है और आप एक प्रमोशन के लिए तरस गए हैं तो पद्मिनी एकादशी के दिन पूजा में पीले फल चढ़ाएं और इन्‍हें दान कर दें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...