HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan : बलूचिस्तान में दरिंदगी की हदें पार , कुएं से मिली गोलियों से छलनी 3 लाश

Pakistan : बलूचिस्तान में दरिंदगी की हदें पार , कुएं से मिली गोलियों से छलनी 3 लाश

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दरिंदगी की हदें पार करने वाली घटना ने सबको सकते में ड़ाल दिया है। बलूचिस्तान में बरखान जिले के एक कुएं से गोलियों से छलनी तीन लाशें बरामद की गईं हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दरिंदगी की हदें पार करने वाली घटना ने सबको सकते में ड़ाल दिया है। बलूचिस्तान में बरखान जिले के एक कुएं से गोलियों से छलनी तीन लाशें बरामद की गईं हैं। तीनों लाशें बोरों में बंद थीं। खबरों के अनुसार,  कुएं से एक महिला और उसके दो बेटों के गोलियों से छलनी लाश बरामद की गई है। शव को कुएं से निकाल कर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इन निर्मम हत्याओं का आरोप बलूचिस्तान के निर्माण और संचार मंत्री सरदार अब्दुल रहमान खेतान पर लगा है।

पढ़ें :- Pakistan: पाक की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उसका समर्थन करने को तैयार : आईएमएफ

मंत्री सरदार अब्दुल रहमान पर उसकी निजी जेल होने का भी आरोप है। जहां वह लोगों का जबरदस्ती अपहरण करके उनको यातनाएं देता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...