HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Pakistan News : बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 12 पाकिस्तानी सैनिक ढेर और पांच घायल

Pakistan News : बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 12 पाकिस्तानी सैनिक ढेर और पांच घायल

अशांत बलूचिस्तान प्रांत (Restive Balochistan Province) में आतंकवादियों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 12 पाकिस्तानी सैनिक (Pakistani Soldiers) मारे गए है। इसके अलावा पांच सैनिक घायल हो गए हैं। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में बताया कि ये हमले बुधवार को प्रांत के सुई और झोब इलाकों में हुए है। दोनों मुठभेड़ों में कम से कम सात आतंकवादी भी मारे गए है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। अशांत बलूचिस्तान प्रांत (Restive Balochistan Province) में आतंकवादियों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 12 पाकिस्तानी सैनिक (Pakistani Soldiers) मारे गए है। इसके अलावा पांच सैनिक घायल हो गए हैं। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में बताया कि ये हमले बुधवार को प्रांत के सुई और झोब इलाकों में हुए है। दोनों मुठभेड़ों में कम से कम सात आतंकवादी भी मारे गए है। सेना ने इसे इस अशांत क्षेत्र में एक दिन में सबसे ज्यादा नुकसान बताया है।

पढ़ें :- Bihar News : मुजफ्फरपुर में वायु सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट और सभी जवान सुरक्षित

पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army)ने कहा कि अज्ञात बंदूकधारियों ने सुई में एक अभियान चला रहे सुरक्षा बलों पर हमला किया, जिसमें कम से कम तीन सैनिक मारे गए और पांच घायल हो गए। गोलीबारी में दो आतंकवादी भी मारे गए, जिसकी जिम्मेदारी किसी समूह ने नहीं ली है। बुधवार तड़के झोब गैरीसन में एक सैन्य प्रतिष्ठान पर आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें नौ सैनिक और पांच आतंकवादी मारे गए थे। सुई में मुठभेड़ झोब गैरीसन हमले के बाद हुई। सैनिकों ने चौकी में घुसने के आंतकवादियों के प्रयास को विफल करने के लिए गोलियां चलाई, जिसके बाद दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई।

आईएसपीआर (ISPR) ने कहा कि झोब में हुई घातक मुठभेड़ में वहां से गुजर रही एक महिला की भी मौत हो गई और पांच अन्य नागरिक घायल हो गए। बयान के मुताबिक, ‘बाकी बचे दो आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान चल रहा है।’ बयान के मुताबिक, बलूचिस्तान (Balochistan) में एक दिन में 12 सैनिकों की मौत, सेना को पहुंचा एक दिन में सबसे ज्यादा नुकसान है। इससे पहले फरवरी 2022 में केच जिले में मुठभेड़ के दौरान 10 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...