अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच हवाई अड्डे (Palm Beach Airport) का नाम बदल दिया गया है। अब इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) के नाम पर रखने की मंजूरी मिल गई है। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत पाम बीच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर डोनाल्ड जे. ट्रंप अंतरराष्ट्रीय हवाई (Donald J. Trump International Airport) अड्डा रखा जाएगा।
नई दिल्ली। अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच हवाई अड्डे (Palm Beach Airport) का नाम बदल दिया गया है। अब इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) के नाम पर रखने की मंजूरी मिल गई है। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत पाम बीच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर डोनाल्ड जे. ट्रंप अंतरराष्ट्रीय हवाई (Donald J. Trump International Airport) अड्डा रखा जाएगा। बदलाव जुलाई में लागू होगा, जिससे ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट के पास स्थित इस हवाई अड्डे का औपचारिक नाम परिवर्तन होगा।
ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने एक्स पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा कि ‘पाम बीच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अब आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (President Donald J. Trump International Airport) है! इसे सच करने में एक छोटी सी भूमिका निभाने पर गर्व है। उन्होंने इस प्रयास में सहयोग देने के लिए फ्लोरिडा के विधायकों और अटॉर्नी जनरल जेम्स उथमेयर (Attorney General James Uthmeier) सहित राज्य के अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया है। कुछ प्रक्रियात्मक कदम के बाद इसे 1 जुलाई से लागू किया जाएगा।
संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने स्पष्ट किया है कि हवाई अड्डों के नामकरण संबंधी निर्णय स्थानीय स्तर पर लिए जाते हैं और इसके लिए उसकी स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि, बदलाव को पूरी तरह से लागू करने से पहले एजेंसी को नेविगेशन चार्ट और डेटाबेस में संशोधन जैसे प्रशासनिक कार्य पूरे करने होंगे। बता दें कि ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने फरवरी में हवाई अड्डे के नए नाम के लिए एक ट्रेडमार्क आवेदन दायर किया था।