1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. NDA में ही रहेंगे पशुपति पारस, कहा-तीसरी बार रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से बनेगी सरकार

NDA में ही रहेंगे पशुपति पारस, कहा-तीसरी बार रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से बनेगी सरकार

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीट बंटवारे को लेकर नाराज हुए आरएलजेपी सुप्रीमो पशुपति पारस का बड़ा बयान आया है। उन्होंने खुद की पार्टी को एनडीए का हिस्सा बताया है और बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत के लिए समर्थन करने का एलान किया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीट बंटवारे को लेकर नाराज हुए आरएलजेपी सुप्रीमो पशुपति पारस का बड़ा बयान आया है। उन्होंने खुद की पार्टी को एनडीए का हिस्सा बताया है और बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत के लिए समर्थन करने का एलान किया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

पढ़ें :- सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही मचाया तहलका, कुछ घंटे में 93 हजार से अधिक लाइक, फॉलोअर्स 30 हजार पार

पशुपति पारस ने एक्स पर लिखा कि, हमारी पार्टी रालोजपा, एनडीए का अभिन्न अंग है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारे भी नेता है और उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है एवं उनके नेतृत्व में एनडीए पूरे देश में 400+ सीट जीतकर तीसरी बार रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से NDA की सरकार बनेगी।

पढ़ें :- राहुल गांधी 'पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर...,' रिजीम चेंज को लेकर शिवराज सिंह चौहान का हमला

सोशल मीडिया पर लिखा ‘मोदी का परिवार’
इसके साथ ही पशुपति पारस ने एक्स पर अपना बायो बदलकर’मोदी का परिवार’ टैग जोड़ लिया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार में सीट शेयरिंग में चिराग पासवान को तरजीह देने और उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं दिए जाने से नाराज पशुपति कुमार पारस ने पिछले दिनों नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

 

 

 

 

पढ़ें :- स्वास्थ्य मंत्री जी संज्ञान लें… अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने आपकी जगह कोई और पहुंच गया, अखिलेश यादव ने Video शेयर कर कसा तंज

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...