1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. फिल्म इंडस्ट्री ने फिर खोया दिग्गज सितारा, रामायण के सुमंत का हुआ निधन

फिल्म इंडस्ट्री ने फिर खोया दिग्गज सितारा, रामायण के सुमंत का हुआ निधन

टीवी के लोकप्र‍िय सीर‍ियल रामायण के एक और किरदार ने आज दुनिया को अलव‍िदा कह दिया। मशहूर वेटेरन एक्टर चंद्रशेखर का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार सुबह लगभग 7 बजे अपनी जिंदगी की अंतिम सांसें लीं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: टीवी के लोकप्र‍िय सीर‍ियल रामायण के एक और किरदार ने आज दुनिया को अलव‍िदा कह दिया। मशहूर वेटेरन एक्टर चंद्रशेखर का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार सुबह लगभग 7 बजे अपनी जिंदगी की अंतिम सांसें लीं। चंद्रशेखर ने पॉपुलर टीवी शो रामायण में सुमंत का किरदार निभाया था। वे टीवी एक्टर शक्त‍ि अरोड़ा के नाना हैं। चंद्रशेखर के बेटे प्रोफेसर अशोक चंद्रशेखर ने अपने पिता के निधन की पुष्ट‍ि की है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

अशोक ने बताया कि उनके प‍िता चंद्रशेखर का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 3 बजे विले पार्ले श्मशान घाट में किया जाएगा।  चंद्रशेखर की मौत बढ़ती उम्र के चलते होने वाली दिक्कतों की वजह से हुई है. उन्होंने रामायण सीर‍ियल के जर‍िए दर्शकों के बीच लोकप्र‍ियता हास‍िल की थी। वे भारत छोड़ो आंदोलन का भी हिस्सा रह चुके हैं। रामायण से पहले चंद्रशेखर ने कई फिल्मों में भी काम किया था। वे 1950 के दशक के पॉपुलर एक्टर रह चुके हैं। चंद्रशेखर का पूरा नाम चंद्रशेखर विद्या है। उन्होंने फिल्म औरत तेरी यही कहानी से डेब्यू किया था।

रामायण में सुमंत के किरदार ने चंद्रशेखर को घर-घर में मशहूर कर दिया। रामायण के वक्त उनकी उम्र 65 साल की थी। आज उनके नाती टीवी एक्टर शक्त‍ि अरोड़ा टेलीव‍िजन में अपने भव‍िष्य को आकार दे रहे हैं। शक्त‍ि को सीर‍ियल सिलसिला बदलते रिश्तों का, से पॉपुलैरिटी मिली थी. वे अपने नाना संग अच्छी बॉन्ड‍िंग शेयर करते थे। शक्त‍ि के इंस्टाग्राम पर चंद्रशेखर के साथ उनकी तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...