HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हर वर्ग के लोग आज दु:खी हैं, मध्य प्रदेश में परिवर्तन होना तय…खजुराहो में बोले अखिलेश यादव

हर वर्ग के लोग आज दु:खी हैं, मध्य प्रदेश में परिवर्तन होना तय…खजुराहो में बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के खजुराहो में गुरुवार को प्रेसवार्ता किए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा, इतने वर्षों के बाद और दिल्ली की सरकार होने के बावजूद सबसे ज़्यादा परेशानी में हमारी माताएं-बहनें हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Assembly Elections: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के खजुराहो में गुरुवार को प्रेसवार्ता किए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा, इतने वर्षों के बाद और दिल्ली की सरकार होने के बावजूद सबसे ज़्यादा परेशानी में हमारी माताएं-बहनें हैं। भाजपा वाले धूम धाम से प्रचार कर रहे कि महिला रिजर्वेशन बिल हमने पास कर दिया। लेकिन सच्चाई ये है कि न जाने ये कब लागू होगा।

पढ़ें :- जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं...अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, भाजपा वालो को ये साबित करना चाहिए कि जो मध्य प्रदेश की सूची होगी प्रत्याशियों की उसमे कम से कम 33 परसेंट महिलाएं दिखाई दें। वरना इसका मतलब ये है कि केवल माताओं बहनों को धोखा देने के लिए ये बिल लाएं। समाजवादी पार्टी को अगर 20 प्रतिशत महिलाएं लड़ानी पड़ी तो लड़ाएंगे। सपा की मांग है और घोषणा पत्र में शामिल करेंगे कि यहां कि गरीब माताओं बहनों को 6000 रुपए मिले।

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ये कह रहे हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट है, अगर सबसे बड़ा प्लांट है तो बिजली क्यूं नहीं मिल रही गरीबों को? किसान की आय दोगुनी की बात की। मैं जानता हूं उत्तर प्रदेश में ये किसानों को कीमत नहीं दे पाए और यहां भी आय दोगुनी नहीं दे पाए। बीजेपी ने बड़े उद्योपतियों को लाइसेंस देकर गेहूं खरीदवा दिया। उन्होंने कहा, हर वर्ग के लोग आज दु:खी हैं। मध्य प्रदेश में परिवर्तन होना तय है। INDIA गठबंधन में समाजवादी पार्टी के लोग साथ है। मुझे उम्मीद है समाजवादी पार्टी पूरी जिम्मेदारी से और अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को लेकर चुनाव लड़ेगी, पहले से ज्यादा सीटें सपा जीतने जा रही है।

 

पढ़ें :- भाजपा की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों को सामना करना पड़ेगा...आगरा में बोले अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...