1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीवालों को अभी भी मॉनसून का इंतजार, जानिए कब प्रदेश में होगी एंट्री

यूपीवालों को अभी भी मॉनसून का इंतजार, जानिए कब प्रदेश में होगी एंट्री

UP Monsoon 2025 Tracker: मॉनसून ने इस साल निर्धारित समय से आठ दिन पहले केरल से होते हुए देश में एंट्री की थी। जिसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य यानी उत्तर प्रदेश में अभी भी लोगों को मॉनसून का इंतजार है। वहीं, प्रदेश में प्री-मॉनसून एक्टिव है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- MediaTek Dimensity 7060 SoC और 50MP Sony AI रियर कैमरा के साथ Lava Bold 2 5G भारत में लॉन्च, चेक करें स्पेक्स और कीमत

दरअसल, उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में पिछले दिनों रुकरुकर हल्की बारिश देखने को मिली, जबकि राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बादलों का आना-जाना लगा है। इन इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हुई है, लेकिन बादलों के चलते उमस का भी सामना करना पड़ा है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल होगा कि आखिर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री कब होगी? इसको लेकर मौसम विभाग का पूर्वाअनुमान है कि उत्तर प्रदेश में मॉनसून 20 जून तक दस्तक दे सकता है।

अभी मॉनसूनी रेखा बिहार के प्रवेश द्वार पर सिक्किम और पश्चिम बंगाल की सीमा पर पहुंच चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और एक-दो दिन के अंदर यह बिहार में भी दस्तक दे सकता है। जबकि बिहार में मॉनसून के प्रवेश करने का निर्धारित समय 10 से 12 जून है।

बिहार में मॉनसून 15 जून तक यह आगे बढ़ते हुए अमूमन पटना और रांची तक पहुंचते हुए करीब आधा बिहार और झारखंड को कवर कर लेता है। इसके बाद करीब 20 जून के आसपास मॉनसून उत्तर-प्रदेश की पूर्वी सीमा, उत्तराखंड और गुजरात में भी प्रवेश कर जाता है। अगर बिहार में मॉनसून एक-दो दिन में प्रवेश करता है तो यह उत्तर प्रदेश में 10 से 12 जून के बीच पहुंच जाएगा।

पढ़ें :- कांग्रेस ने असम के युवाओं को सिर्फ हिंसा और आतंकवाद के कुचक्र में उलझाए रखा : पीएम मोदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...