HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ठंड के कारण लोगों की हालत खराब, मौसम विभाग ने जारी कि चेतावनी

ठंड के कारण लोगों की हालत खराब, मौसम विभाग ने जारी कि चेतावनी

 ठंड के कारण लोगों की हालत काफी खराब बताई जा रही है। वहीं दिल्ली में घने कोहरे के कारण सफदरजंग में विजिबिलिटी 200 मीटर और पालम में 50 मीटर दर्ज की गई। कड़ाके की ठंड ने दिल्ली-एनसीआर को परेशान कर रखा है। 

By प्रिया सिंह 
Updated Date

ठंड के कारण लोगों की हालत काफी खराब बताई जा रही है। वहीं दिल्ली में घने कोहरे के कारण सफदरजंग में विजिबिलिटी 200 मीटर और पालम में 50 मीटर दर्ज की गई। कड़ाके की ठंड ने दिल्ली-एनसीआर को परेशान कर रखा है।

पढ़ें :- महिला पहलवानों ने जब न्याय मांगा तो कुछ नहीं बोले...प्रियंका गांधी का पीएम पर निशाना

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है | रात में चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, शिमला सिरमौर में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की आशंका है

बताया जा रहा है कि कश्मीर में शनिवार से अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है।  मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा है कि  श्रीनगर में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में -7.4 डिग्री, गुलमर्ग में -4 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 7.4 डिग्री सेल्सियस, जम्मू में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया|

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...